फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourist trains are not getting passengers, train running from Varanasi canceled

पर्यटक ट्रेनों को नहीं मिल रहे यात्री, वाराणसी से चलने वाली ट्रेन रद्द

Sun, 25 Oct 2020 04:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Oct 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Tourist trains are not getting passengers, train running from Varanasi canceled
Demo Pic - फोटो : google

पर्यटक ट्रेनों को यात्री मिल नहीं पा रहे हैं। आईआरसीटीस को निर्धारित यात्रियों के 40 फीसदी भी यात्री न मिलने से पर्यटक ट्रेनें रद्द करने पड़ी हैं। इसकी वजह कोरोना ही है, क्योंकि लोग इसी कारण घूमने के लिए नहीं निकल रहे हैं।

विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने अन्य ट्रेनों के परिचालन के साथ ही भारत दर्शन के लिए गाड़ियों की बुकिंग शुरू की थी। ऐसे में बुकिंग कम हुई और वाराणसी से चलने वाली ट्रेन रद्द करनी पड़ी, जबकि गोरखपुर ट्रेन में भी यात्रियों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन



आईआरसीटीसी की ओर से 6 अक्तूबर से भारत दर्शन यात्रा के लिए विशेष ट्रेन चलाई जानी थी। ऑनलाइन के साथ ही मैनुअली बुकिंग भी शुरू हुई थी। प्रचारित-प्रसारित किए जाने के बाद भी इस ट्रेन को 40 फीसदी भी यात्री नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल 14 फीसदी यात्रियों ने ही बुकिंग कराई। जबकि इस ट्रेन से आठ से नौ दिन के टूर पैकेज के साथ ही ज्योतिर्लिंग दर्शन, स्टैच्यू आफ यूनिटी समेत अन्य प्रमुख जगह दर्शन, ठहरने से लेकर अन्य सारी सुविधाएं निर्धारित थीं। स्थानीय प्रतिनिधियों ने बताया कि निर्धारित संख्या में बुकिंग न होने से ट्रेन रद कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed