फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tombs of three thousand years ago found on Dantari hill

मिर्जापुर के दांतारी पहाड़ी पर मिली तीन हजार साल पहले की समाधियां, सर्वे का ब्योरा हो रहा तैयार

Sun, 08 May 2022 12:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tombs of three thousand years ago found on Dantari hill
बीएचयू प्राचीन इतिहास विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले में दांतारी पहाड़ी पर तीन हजार साल पहले लोगों की समाधियों के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। इतिहास की भाषा में इसे मेगालिथिक (लोगों को दफनाने वाली जगह) कहते हैं। बीएचयू प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विराग सोनटक्के की निर्देशन वाली टीम ने सर्वे में इस जगह का न केवल पता लगाया है बल्कि यहां से 480 मेगालिथिक के बारे में डेटा भी तैयार किया है। अब प्रकाशन की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


बीएचयू प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. सोनटक्के के अनुसार, लोगों को मेगालिथिक के बारे में पहले से जानकारी थी। वह कहां हैं, कैसे हैं और किस जगह पर हैं, उनका आकार क्या है, इसके बारे में किसी को पता नहीं था। मार्च में 22 दिन तक कैंप लगाकर मेगालिथिकों के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


अब इसी के आधार पर अध्ययन कर इस जगह के बारे में और अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। करीब पांच से छह किलोमीटर के दायरे में फैली यह पहाड़ियां बहुत उबड़-खाबड़ है। इस कार्य में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार तिवारी और उनके शोध छात्र धीरज शर्मा, शुभम सौरभ और धम्म रत्न भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सोनटक्के का कहना है कि मार्च में जो सर्वे हुआ था, अब उसका ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान जीपीएस से देखने के बाद मैप भी बनवाया गया। अब तक जो भी सर्वे हुआ है, उसका प्रकाशन आर्किलॉजिकल जनरल में कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed