{"_id":"64abe585b1663309c701c5f4","slug":"tomatoes-will-be-available-only-for-rs-60-per-kg-in-varanasi-after-just-have-to-do-this-work-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price Hike: वाराणसी की इस मंडी में मात्र 60 रुपये किलो मिलेगा टमाटर, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Price Hike: वाराणसी की इस मंडी में मात्र 60 रुपये किलो मिलेगा टमाटर, बस करना होगा ये काम
Mon, 10 Jul 2023 04:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Jul 2023 04:52 PM IST
सार
वाराणसी में टमाटर मात्र 60 रुपये किलो में खरीद पाएंगे। बस इसके लिए आपको रोज सुबह 10 बजे से पहले उठना होगा और दो बजे से पहले तक पहड़िया मंडी जाना होगा।
विज्ञापन
मंडी मे पहुंचा टमाटर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टमाटर के दाम इस वक्त पूरे भारत में आसमान पर हैं। वाराणसी में टमाटर 120 से 150 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। हालांकि, अब आप यही टमाटर मात्र 60 रुपये किलो में खरीद पाएंगे। बस इसके लिए आपको रोज सुबह 10 बजे से पहले उठना होगा और दो बजे से पहले तक पहड़िया मंडी जाना होगा।
विज्ञापन
दरअसल, इस मंडी में लोगों को राहत दिलाने के लिए समिति की ओर से टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। शर्त ये है कि एक व्यक्ति को एक दिन में एक ही किलो टमाटर दिया जाएगा। मंडी के सचिव देवेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक शासन की मंशा के अनुसार ऐसा निर्णय लिया गया है। टमाटर वितरण अगली सूचना तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: टमाटर के लिए बाउंसर लगाने वाले सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सब्जी विक्रेता भी मुश्किल में फंसा
विज्ञापन
परवल और करेला भी चला टमाटर की चाल
टमाटर की चाल परवल, बोड़ा, करेला, शिमला मिर्च व हरी मिर्च भी चलने लगे हैं। वाराणसी में ये सब्जियां 80 से 140 रुपये किलो बिक रही हैं। अन्य सब्जियां भी आंखें तरेर रही हैं। नतीजा, अब ज्यादातर लोग सब्जियां कम ही खरीद रहे। देसी परवल भी 120-140 रुपये किलो मिल रहा है। करेला व बोड़ा भी 80 से सौ रुपये के बीच है।
Trending Videos
कारोबारी शिवपूजन व बबलू ने बताया कि बारिश होने से सब्जियां और महंगी होंगी। क्योंकि इसकी फसल खराब हो जाती है। ऐसे में सब्जी की निकासी कम हो गई है। अभी काफी सब्जियां बाहर से आ रही हैं।
सब्जी मूल्य, रुपये व किलो में
सब्जी मूल्य, रुपये व किलो में
- नेनुआ 40-50
- लौकी 30-40
- खीरा 50-60
- बोड़ा 80-100
- बैगन 60-80
- करेला 80-100
- परवल 80-140
- कुनरू 40-50
- भिंडी 40-50
- कोहड़ा 30-40
- फूलगोभी 20-30 पीस
- पालक, चौराई 40
- शिमला मिर्च 100-120
- अरुई 40-50
- धनिया 150-200
- अदरक 250-300
- लहसुन 120-150
- हरी मिर्च 80-100
- आलू 16-20