फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against samajwadi party leader who take bouncer for tomatoes in varanasi

Varanasi: टमाटर के लिए बाउंसर लगाने वाले सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सब्जी विक्रेता भी मुश्किल में फंसा

Mon, 10 Jul 2023 10:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jul 2023 10:01 AM IST
सार

सब्जी की दुकान पर टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर लगाने के मामले में वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लंका थाने में सीरगोवर्धनपुर निवासी सपा नेता अजय फौजी उर्फ अजय यादव, सब्जी विक्रेता व उसके बेटे और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Case filed against samajwadi party leader who take bouncer for tomatoes in varanasi
टमाटर की सुरक्षा के लिए दुकान के बाहर खड़े हुए थे बाउंसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में एक सब्जी की दुकान पर टमाटर के लिए बाउंसर लगाने वाले सपा नेता अजय यादव उर्फ अजय फौजी की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इसके साथ ही सब्जी विक्रेता और उसके बेटे भी भारी परेशानी में घिर गए हैं। नगवा चौकी इंचार्ज मिथिलेश यादव की तहरीर के आधार पर लंका थाने में सीरगोवर्धनपुर निवासी अजय फौजी, सब्जी विक्रेता नगवा निवासी राज नारायण व उसके बेटे और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

सपा नेता अजय फौजी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। टमाटर के लिए बाउंसर का वीडियो रविवार दोपहर बाद वायरल हुआ था। देर शाम सब्जी विक्रेता को पुलिस ने हिरासत में लिया। अखिलेश यादव ने ट्वीट के बाद घटों सब्जी विक्रेता को छुड़वाने के लिए सपा पदाधिकारियों ने लंका थाने पर पंचायत किया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चर्चा में आने के लिए सपा कार्यकर्ता ने लगाई टमाटर की दुकान, खड़े किये बाउंसर, फिर पुलिस आई एक्शन में

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता और उसके बेटा हिरासत में

महज चर्चा में आने के लिए सपा नेता अजय यादव द्वारा की गई हरकत में साथ देने वाला सब्जी विक्रेता राज नारायण भारी संकट में फंस गया है। राज नारायण और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों रविवार देर शाम से पुलिस हिरासत में हैं।

 वीडीए की टीम ने मुआयना किया है कि सब्जी विक्रेता का घर नियमानुसार बना है या नहीं बना है। नगर निगम की टीम ने भी अतिक्रमण सहित अन्य चीजें देखने-समझने के लिए सब्जी विक्रेता के घर का मुआयना किया है।  राजस्व विभाग की टीम भी मौका मुआयना करने गई थी।

सपा नेता ने चर्चा में आने के लिए किया था खेल

टमाटर के लिए बाउंसर लगाने का वीडियो रविवार दोपहर बाद वायरल हुआ। नगर निगम व पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया। सपा नेता ने 500 रुपये के टमाटर खरीदवाए, फिर दुकानदार को हटाकर खुद बैठ गए। मामला साफ हुआ तो लंका थाने की पुलिस ने वास्तविक दुकानदार व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। सपा नेता की तलाश में दबिश दी जा रही है।  पुलिस के मुताबिक सपा नेता योजनाबद्ध तरीके से दुकान पर गए। दुकानदार को पैसे दिए और दूसरी दुकान से टमाटर मंगवाकर बेचने लगे।

हिरासत में लिए गए सब्जी विक्रेता ने सच बता दिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अजय फौजी को भी पकड़ा जाएगा।  दूसरी तरफ, मामले को लेकर देर रात तक लंका थाने में हंगामा चलता रहा। जिलाध्यक्ष सहित तमाम सपा नेता थाने पहुंच गए। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बाद नेता वापस  चले गए।  दरसअल, टमाटर बेचने का वीडियो को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया था। अखिलेश ने लिखा था कि भाजपा टमाटर को जेड प्लस सुरक्षा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed