फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tomatoes will be available at Rs 90 per kg at these places in Varanasi from today

Tomato Price: वाराणसी में इन जगहों पर आज से 90 रुपये किलो मिलेगा टमाटर, ग्राहक के लिए नियम तय

Sat, 15 Jul 2023 11:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jul 2023 11:28 PM IST
सार

टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (एनसीसीएफ) ने पहल की है। एनसीसीएफ रविवार से वाराणसी जिले में कई जगहों पर 90 रुपए प्रति किलोग्राम टमाटर की बिक्री शुरू करेगा। 

विज्ञापन
Tomatoes will be available at Rs 90 per kg at these places in Varanasi from today
टमाटर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में सस्ता टमाटर आज से मिलने लगेगा। उपभोक्ता मंत्रालय की संस्था नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (एनसीसीएफ) वैन के जरिये टमाटर मंडियों और प्रमुख बाजारों तक पहुंचाएगी, फिर 90 रुपये प्रति किलोग्राम की देर से बिक्री सुनिश्चित करेगी। मंडी सचिव रविवार की सुबह 10 बजे पहड़िया मंडी से टमाटर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

विज्ञापन


एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि बंगलूरू से एक ट्रक टमाटर पहड़िया मंडी में रविवार को सुबह पहुंच जाएगा। उसे 12 वाहनों में रखकर प्रमुख बाजारों व मंडियों में बिक्री के लिए भेजा जाएगा। एक व्यक्ति को दो किलो टमाटर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन इलाकों में जाएगा वैन

पहड़िया मंडी, पंचक्रोशी, सरैया, नउवा पोखर, पांडेयपुर, भोजूबीर, चौक, गोदौलिया, गिरजाघर, नई सड़क, चुंदुआ सट्टी, कमच्छा, सुंदरपुर, रविंद्रपुरी, लंका, कछवा रोड, रामनगर, मुगलसराय आदि इलाकों में जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

160 रुपये किलो बिका टमाटर

पहड़िया मंडी में शनिवार को टमाटर की आवक थोड़ी बढ़ी थी। हालांकि फुटकर में कोई राहत नहीं मिली। लोगों को 150 से 160 रुपये किलो लेना पड़ा था। राजातालाब में 28 सौ रुपये क्रेट, कछवां रोड मंडी में तीन हजार रुपये क्रेट बिका। वहीं चंदुआ सट्टी, सुंदरपुर, पंचक्रोशी, लालपुर, विश्वेश्वरगंज आदि फुटकर मंडियों में 135 से 160 रुपये किलो तक बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed