फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tomato sold for Rs 70 per kg in the streets of Varanasi Through NCCF

Tomato Price: वाराणसी के गली-मोहल्ले में बिका 70 रुपये किलो टमाटर, जहां नहीं पहुंची वैन वहां लोग मायूस

Thu, 20 Jul 2023 07:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jul 2023 07:14 PM IST
सार

वाराणसी में भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) ओर से गुरुवार को 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर की बिक्री हुई। प्रमुख बाजारों के अलावा गली-मोहल्लों में घूमकर टमाटर बेचा गया।

विज्ञापन
Tomato sold for Rs 70 per kg in the streets of Varanasi Through NCCF
मंडी में टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में सरकारी दर मिलने वाले टमाटर की कीमत 10 रुपये और कम हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) ओर से गुरुवार को 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर की बिक्री हुई। कीमत में 10 रुपये की कमी होने से बिक्री में तेजी भी आई। प्रमुख बाजारों के अलावा गली-मोहल्लों में घूमकर टमाटर बेचा गया।

विज्ञापन


बढ़ते टमाटर की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एनसीसीएफ ने 16 जुलाई से नासिक से टमाटर मंगाकर बिक्री शुरू की है। गुरुवार को करीब दो दर्जन इलाकों में वैन गई। पितरकुंडा, लल्लापुरा, चितईपुर, पानदरीबा, घौसाबाद इलाके में ज्यादा बिक्री हुई। इसके चलते कई निर्धारित इलाकों में वैन नहीं पहुंच सकी। इससे इंतजार कर रहे लोग मायूस हुए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम में हार गया सात लाख रुपये तो मुंबई क्राइम ब्रांच को किया फोन, बोला- मैं खुदकुशी कर लूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि दो-तीन दिनों में दाम में और कमी की जा सकती है। गुरुवारको करीब आठ टन टमाटर की बिक्री हुई। इधर, फुटकर में भी टमाटर के दाम नीचे आ गए हैं।  लहरतारा सब्जी मंडी में 100 से 120 रुपये किलो टमाटर बिका। 

टमाटर की खेती ने बनाया मालामाल

टमाटर की बढ़ती कीमतों से जहां आम आदमी की जेब ढीली हुई, वहीं चोलापुर के गोसाईपुर गांव के किसानों ने टमाटर बेचकर एक महीने में लाखों की कमाई की। किसानों का कहना है फरवरी में पौधे लगाए थे। जून से बेचना शुरू किए और जुलाई में अचानक भाव बढ़ने से उम्मीद से ज्यादा कमाई हुई। चोलापुर के गोसाईपुर के 10 से ज्यादा किसानों ने फरवरी में गर्मी के सीजन वाले टमाटर की रोपाई की। मार्च और अप्रैल से टमाटर का उत्पादन शुरू हो गया।

नाद नदी के किनारे बसे गांव गोसाईपुर के किसान राजेश वर्मा ने बताया कि रेड गोल्ड प्रजाति के टमाटर की फसल 15 बिस्वा में लगाई थी। इसकी बिक्री 15 जुलाई तक की। उत्पादन कम होने के बावजूद एक माह में एक लाख रुपये से ज्यादा का टमाटर लमही और लालपुर के मंडी में बेच चुके हैं। राजेश ने बताया कि लालमणी प्रसाद, रामजीत पटेल सहित 10 किसानों ने 10 से 12 बिस्वा में टमाटर की खेती है। इन लोगों ने भी उम्मीद से ज्यादा की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed