फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   youth called Mumbai crime branch for suicide after lost 7 lakh rupees in online game

Jaunpur: ऑनलाइन गेम में हार गया सात लाख रुपये तो मुंबई क्राइम ब्रांच को किया फोन, बोला- मैं खुदकुशी कर लूंगा

Thu, 20 Jul 2023 01:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jul 2023 01:01 PM IST
सार

ऑनलाइन गेम की लत में करीब सात लाख रुपये हारने से हताश युवक ने खुदकुशी की योजना बना ली। इसी बीच उसने मदद के लिए क्राइम ब्रांच मुंबई को फोन लगाकर मदद मांगी। इसकी जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
youth called Mumbai crime branch for suicide after lost 7  lakh rupees in online game
जौनपुर के युवक ने मुंबई क्राइम ब्रांच को किया फोन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ऑनलाइन गेम की लत में युवा वर्ग आर्थिक हालत के साथ-साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य को भी बिगाड़ रहे हैं। इसकी लत युवाओं में इस कदर घर कर गई है कि वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। जल्दी अमीर बनने की चाह में सबकुछ बर्बाद होने के बाद ही इन्हें अक्ल आ रही है। ऐसा ही एक मामला यूपी के जौनपुर जिले में सामने आया है।

विज्ञापन


ऑनलाइन गेम की लत में करीब सात लाख रुपये हारने से हताश युवक ने खुदकुशी की योजना बना ली। इसी बीच उसने मदद के लिए क्राइम ब्रांच मुंबई को फोन लगाकर मदद मांगी। इसकी जानकारी जब स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और परिवार के लोगों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पति को डर कहीं पत्नी भाग न जाए, इसलिए पढ़ाई रोकी, थाने पहुंची महिला; पुलिस ने समझाकर वापस भेजा    

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

बुधवार रात में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुंगरडीह गांव निवासी 23 वर्षीय युवक ऑनलाइन गेम्स में सात लाख रुपये गंवाने के बाद अपनी जान देने की योजना बनाई। उसने रात में मुंबई क्राईम ब्रांच के ऑफिस में फोन किया। कहा कि मेरी आर्थिक मदद कीजिए नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।

मुंबई क्राईम ब्रांच के अधिकारियों ने उसे काफी देर तक अपनी बातों में उलझाए रखा और तत्काल जौनपुर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा को इस बाबत सूचित किया। एसपी ने थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी को घटना की जानकारी दी और युवक का नंबर सर्विलांस में लगाकर उसकी लोकेशन बताई। आननफानन थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फंदे से लटकने की जुगत लगा रहे युवक को धर दबोचा। परिजनों को मामले से अवगत कराया और युवक को थाने लाया गया।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि युवक ऑनलाइन गेम्स में सात लाख रुपये हार गया था। इस वजह से वह डिप्रेशन में था। युवक आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश में था। पुलिस की तत्परता से वह ऐसा नहीं कर सका। परिजनों के कहने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही नहीं की गई। थाने पहुंचे परिजन युवक को घर ले गए। युवक पहले मुंबई में रहता था इसलिए वहां के क्राइम ब्रांच का नंबर उसके पास था।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed