फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   To put pressure on victim and witness accuse MP Atul Rai had filed seven cases

अतुल राय दुष्कर्म मामला: पीड़िता और गवाह पर दबाव बनाने के लिए आरोपी सांसद ने दर्ज कराए थे सात मुकदमे

Sat, 28 Aug 2021 01:00 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 28 Aug 2021 01:00 AM IST
सार

दुष्कर्म के आरोप में प्रयागराज के नैनी जेल में बसपा सांसद अतुल राय बंद हैं। पीड़िता के शिकायत पत्रों की पुलिस ने भी अनदेखी की थी। धमकी देने वालों की अब पुलिस पहचान करेगी।
 

विज्ञापन
To put pressure on victim and witness accuse MP Atul Rai had filed seven cases
सांसद अतुल राय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

दुष्कर्म के आरोप में प्रयागराज के नैनी जेल में बंद बसपा सांसद अतुल राय के सहयोगियों नेे पीड़िता और गवाह पर दबाव बनाने के लिए सात मुकदमे दर्ज कराए थे। बीच-बीच में पीड़िता और गवाह को धमकी भी दी जाती थी। पीड़िता ने 10 नवंबर 2020 को तत्कालीन एसएसपी वाराणसी को आरोपी सांसद और उनके लोगों की ओर से दी जा रही मानसिक व शारीरिक यातनाएं दिए जाने की शिकायत की थी। मगर, पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पत्रों की पूरी तरह अनदेखी की। हालांकि अब पुलिस पीड़िता और गवाह को धमकी व यातनाएं देने वालों की पहचान कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का मुकदमा कराने वाली पीड़िता और उसके गवाह ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों के सामने खूब गुहार लगाई थी। मगर, तत्कालीन एसएसपी ने पीड़िता के शिकायती पत्रों पर गंभीरता नहीं दिखाई दी थी। जबकि एक साल पहले पीड़िता ने शिकायती पत्र में साफ लिखा था कि अतुल राय के लोग केस कमजोर करने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। उसने यह भी शिकायत की थी कि मेरे गवाह के नाम को किसी अपराधी के साथ जोड़कर दिखाया जा रहा है। इससे व्यथित मेरे गवाह ने आत्मदाह करने की बात कर रहा था और मेरे काफी मना करने के बाद वह माना था। 
विज्ञापन


ऐसे में साफ है कि पीड़िता और उसके गवाह को दबाव बनाकर विचलित किया जा रहा था। मगर, पुलिस की लापरवाही की वजह से उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल पाई। पीड़िता की ओर से सांसद अतुल राय पर मऊ सदर विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी से भी करीबी का आरोप लगाया जाता रहा था। हालांकि अब अतुल राय और उसके परिजन उसकी जान को मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों से खतरा बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने वाले दो लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा

पीड़िता के गवाह ने दिसंबर 2020 में लंका थाने में धमकी देने वाले शिवपुर निवासी शोभित सिंह और शुभम पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसने लंका पुलिस को इस संबंध में पुख्ता प्रमाण भी सौंपा था। मगर, लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की थी। हालांकि पुलिस का दावा है कि पीड़िता के सभी मामलों में चार्जशीट लगाई गई है।

विवादों में ही रहा बीएलडब्ल्यू से सांसद तक का सफर

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना के बीरपुर गांव के मूल निवासी अतुल राय के पिता भरत सिंह वाराणसी में बीएलडब्ल्यू में कार्यरत थे। मैदागिन के हरिश्चंद्र पीजी कालेज में बीएससी करने के बाद अतुल राय मऊ सदर विधायक माफिया मुख्तार अंसारी की सरपरस्ती में आ गया। वाराणसी में अतुल के खिलाफ पहला मुकदमा रंगदारी मांगने और धमकाने सहित अन्य आरोपों में वर्ष 2009 में मंडुवाडीह थाने में दर्ज हुआ। तब से लेकर वर्ष 2020 तक सिर्फ वाराणसी के ही अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म और गैंगेस्टर एक्ट के तहत 14 से ज्यादा मुकदमे अतुल के खिलाफ दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed