{"_id":"621e61afd0db1d252f10d014","slug":"three-year-old-girl-raped-case-registered-varanasi-news-vns64117954","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक ने तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्रामीणों की मानें तो पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिया है लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। वहीं एक राजनैतिक दल के लोग आरोपी की गिरफ्तारी न दिखाने का दबाव भी बना रहे हैं।
बालिका सोमवार की दोपहर एक बजे घर के बाहर खेल रही थी। घर पर मात्र बच्ची की बूढ़ी दादी थी। मां दवा लेने के लिए जिला मुख्यालय गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक बच्ची को फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान गांव का ही कोई व्यक्ति वहां पहुंच गया तो आरोपी बच्ची को छोड़ कर भाग गया। जानकारी होने पर परिजन बच्ची को लेकर थाने पर पहुंचे और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल मुआयना व इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। बच्ची के दादा व ग्रामीणों ने बताया कि रात में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि एसओ रानी की सराय दिलीप कुमार सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने से इंकार किया है।