यूपी: बलिया में तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत, खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। एक मासूम बच्चा पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौक तो हई। गांव में इस घटना से घटना से हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में हुई है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तीन वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। घटना शुक्रवार देर रात की है।
बहादुरपुर ग्राम सभा के जवहीं नई बस्ती निवासी अभिषेक चौबे का तीन वर्षीय पुत्र अद्वय शुक्रवार की शाम घर के सामने खेल रहा था। वहीं, पास में ही एक बहुत बड़ा गड्ढा है, जिसमें पानी भरा है। पहले परिवार के लोग घर के बाहर ही मौजूद थे और बच्चे को देख रहे थे।
थोड़ी देर बाद धर के सदस्य घर में चले गए, उधर बच्चा खेलते हुए गड्ढे की ओर चला गया और उसमें गिर गया। अंधेरा होने लगा तो बच्चे की खोज शुरू हुई। इसी बीच किसी ने गड्ढे की तरफ टॉर्च की रोशनी मारी तो बच्चा पानी में उतराता हुआ दिखा।
परिजन और ग्रामीण उसे गड्ढे से तुरंत निकालकर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मां प्रेरणा चौबे रोते-रोते बार-बार अचेत हो जा रही हैं।