{"_id":"65a9a944f8f190021b0061f4","slug":"three-trains-cancelled-many-including-vande-bharat-delayed-by-10-hours-varanasi-news-c-20-vns1013-486041-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: घरों में लहराने लगे रामध्वज, श्रीरामनाम का संकीर्तन भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: घरों में लहराने लगे रामध्वज, श्रीरामनाम का संकीर्तन भी हुआ
विज्ञापन
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास सब पर छाया है। हर ओर भगवा और प्रभु श्रीराम के ध्वज लहराने लगे हैं। बृहस्पतिवार को युवाओं की टोलियां विभिन्न इलाकों में गईं और घर-घर ध्वज लगाकर प्रभु श्रीराम का संकीर्तन किया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उत्तर क्षेत्र के ओंकालेश्वर शाखा बैनर तले स्वयंसेवकों ने हनुमान फाटक से तेलियाना मुख्य मार्ग के आसपास की कॉलोनियों में ओम अंकित भगवा और श्रीराम नाम वाले ध्वज लगाए। केवल कुशवाहा ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास की साधना स्थली हनुमान फाटक से तेलियाना तक विशेष सजावट की जाएगी। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दीपमालाएं सजाई जाएंगी। अभियान में शिवम अग्रहरि, उत्कर्ष कुशवाहा, रितेश कुशवाहा, दिनेश प्रजापति, धर्मेंद्र शाह आदि शामिल रहे।