फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three summer special trains operating from Varanasi to Maharashtra from today 

वाराणसी से महाराष्ट्र के लिए आज से तीन समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Mon, 19 Apr 2021 09:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Apr 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Three summer special trains operating from Varanasi to Maharashtra from today 
varanasi cantt station - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे 20 अप्रैल से तीन समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। यह ट्रेनें वाराणसी और महाराष्ट्र के बीच में संचालित होंगी। 
विज्ञापन


01319/01320 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 अप्रैल से शुरू हो रहा है। 01319 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह स्पेशल ट्रेन 20 व 27 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.10 बजे खुलेगी और दूसरे दिन दोपहर कैंट स्टेशन पर 2.45 बजे और मंडुवाडीह पर 3 बजे पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन 01320 मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट 21 व 28 अप्रैल को मंडुवाडीह से शाम 6.30 बजे खुलेगी और कैंट से 6.55 बजे होकर दूसरे दिन रात 9.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन


पूर्वोतर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 01457/01458 पुणे-मंडुवाडीह-पुणे सुपरफास्ट समर स्पेशल 20 व 27 अप्रैल को पुणे से और 22 व 29 अप्रैल को मंडुवाडीह से किया जाएगा। वहीं 
विज्ञापन
विज्ञापन

01317/01318 दादर-मंडुवाडीह-दादर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 अप्रैल से किया जाएगा। इन ट्रेनों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे व इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed