फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three policemen including chowki in charge suspended in Varanasi action taken on Illegal mining case audio viral

अवैध खनन मामला: वाराणसी में चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित, पैसे लेनदेन का ऑडियो हुआ था वायरल

Sat, 15 Jan 2022 11:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jan 2022 11:21 PM IST
सार

 अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर और जेसीबी मालिकों से पैसे लेनदेन का पुलिसकर्मियों का दो ऑडियो वायरल हुआ था। जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Three policemen including chowki  in charge suspended in Varanasi action taken on Illegal mining case audio  viral
यूपी पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

अवैध खनन से जुड़े ऑडियो वायरल मामले में वाराणसी के राजातालाब थाना के मातलदेई चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ग्रामीण ने शनिवार को निलंबित कर दिया। ऑडियो जांच के बाद सीओ सदर की रिपोर्ट पर एसपी ग्रामीण ने यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण अमित वर्मा के अनुसार मातलदेई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उमेश राय, मुख्य आरक्षी दयानंद यादव और आरक्षी शशिपाल द्वारा अवैध खनन प्रकरण में भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई। 
विज्ञापन


दो-दो हजार रुपये वसूलने की हुई थी बा
दरअसल, शुक्रवार को राजातालाब थाना अंतर्गत अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर और जेसीबी मालिकों से पैसे लेनदेन का पुलिसकर्मियों का दो ऑडियो वायरल हुआ था और ऑडियो में ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों से बातचीत करने वाले दीवान और सिपाही मातलदेई पुलिस चौकी के बताए गए थे। अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टरों से दो-दो हजार रुपये वसूलने की दीवान और सिपाही के बीच बातचीत में इसकी पुष्टि हुई। इसकी जांच एसपी ग्रामीण ने सीओ सदर अखिलेश राय को सौंपी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन पार्किंग को लेकर सीआरपीएफ जवान और होमगार्ड में नोकझोंक

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में वाहन पार्किंग करने को होमगार्ड और सीआरपीएफ के जवान में शनिवार को  हाथापाई हो गई। मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने बीचबचाव किया। लंका पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर लंका वेद प्रकाश राय ने बताया कि वाहन खड़ा करने को लेकर सीआरपीएफ जवान और होमगार्ड के बीच नोकझोंक हुई थी। दोनों आपस में समझौता कर लिया। 
पढ़ेंः फर्राटेदार सावधान: वाराणसी में रेड सिग्नल तोड़ा तो ऑटोमेटिक कटेगा ई-चालान, जेब्रा लाइन क्रॉस करने पर भी कार्रवाई

पर्स चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक

संकट मोचन मंदिर में शनिवार को भीड़ भाड़ के बीच दर्शनार्थी का पर्स चुराते एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक आदमपुर का रहने वाला राजेश कुमार है।

चोरी की बाइक पर कार का नंबर लिख चलने वाला आरोपी गिरफ्तार

चितईपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को करौंदी मार्ग से एक युवक को गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि चोरी की बाइक पर आरोपी कार का नंबर लिखकर चलता था, ई-चालान नंबर से यह भेद खुला। 

चितईपुर एसओ मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि आरोपी करौंदी निवासी चंद्रजीत विश्वकर्मा ने बीते एक दिसंबर को आदित्यनगर स्थित लॉन से अपाचे बाइक चुराई थी और पकड़े जाने के डर से बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर बजरडीहा के बड़ी पटिया निवासी सत्यनारायण के कार का नंबर लिख लिया। बाइक के चेचिस नंबर का मिलान किया तो बाइक  शिवपुर तरना निवासी सुशील पटेल की निकली। 
पढ़ेंः वाराणसी में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed