फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   three person arrest in varanasi who fraud with matrimonial site

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे शिकार

Sat, 11 Nov 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 11 Nov 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
three person arrest in varanasi who fraud with matrimonial site
खजुरी में था कार्यालय, महीने में तीन से पांच लाख कमाते थे - फोटो : अमर उजाला
मेट्रोमोनियल साइट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें दो झारखंड और एक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।  इन्हें गुरुवार की देर शाम उनके खजुरी स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपी अलग-अलग नामों से मेट्रोमोनियल साइट चलाते थे। वर और वधू पक्ष की जगह साइट पर अपना नंबर डालते थे। बातचीत आगे बढ़ने पर फीस के नाम पर पांच हजार रुपये खाते में जमा कराते थे। बाद में फोन करने वालों के साथ गाली गलौज कर संपर्क खत्म कर लेते थे।
विज्ञापन


आरोपी महीने में तीन से पांच लाख तक कमाते थे। पूर्वांचल के कई अन्य शहरों में भी इनका कार्यालय चलता है। कई रसूखदार भी इनके चंगुल में फंस चुके हैं। एसएसपी आरके भारद्वाज ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



क्राइम ब्रांच को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मेट्रोमोनियल साइट का फर्जी तरीके से संचालन करते हुए आम जनता को ठगने का कार्य किया जा रहा है। इसकी पुष्टि कई शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच से भी हुई है।

एसपी क्राइम ज्ञानेंद्रनाथर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस जांच कर रही थी। पता चला कि शादी कराने के नाम पर ऑनलाइन, मैच प्वाइंट, बेस्ट पार्टनर, मैट्रीमोनी डाटकॉम, हमसफर मैट्रीमोनी डाटकॉम के नाम से ऑनलाइन शादी के प्रपोजल के लिए विज्ञापन जारी किये जाते थे और लोगों को फोन करके बताया जाता था कि आप अपने लड़के अथवा लड़की जिसकी शादी होना है की सारी डिटेल के साथ हमारे वेबसाइट पर अपलोड कर दें।

स्थानीय महिलाओं को करते थे भ्रमित

three person arrest in varanasi who fraud with matrimonial site
खजुरी में था कार्यालय, महीने में तीन से पांच लाख कमाते थे - फोटो : अमर उजाला
आपकी डिमांड के हिसाब से लड़का अथवा लड़की मिल जायेगी तो आपको फोन नम्बर एवं अन्य विवरण प्रदान किया जाएगा। वेबसाइट पर डाटा अपलोड करने के नाम पर पांच हजार रुपये फीस के रूप में लिए जाते थे। इनके द्वारा अपने ही कर्मचारियों का नंबर आवेदकों को दिया जाता था।

बार-बार फोन करने पर उनके साथ गाली गलौज भी किया जाता था। स्थानीय महिलाओं को भ्रमित कर उनकी आईडी का प्रयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता था। पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर गुरुवार की देर शाम खजुरी स्थित एक कार्यालय से हिमांशु पाठक, जवाहर नगर, मानगो थाना मानगो जिला जमशेदपुर, झारखंड, रामचन्द्र चैरसिया वार्ड नम्बर-2 पुरानी बस्ती, चक्रधरपुर, जिला पश्चिम सिंह भूमि झारखंड और टंकेश्वर प्रसाद सोनियापाठ थाना सारागांव जनपद जांजगीर चापा छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।  

उनके पास से तीन लैपटाप, पांच मोबाइल, 20 हजार रुपये बरामद किए गए। गिरोह से जुडे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि इस तरह की फर्म तीन वाराणसी में एवं 3 इलाहाबाद में विभिन्न नामों से संचालित है।

60 से 70 फर्म पूरे देश में संचालित है जो कि हमारी जानकारी में है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद, राम नरेश यादव, प्रदीप कुमार, हिमांशु शुक्ला आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed