फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three people Dead in Azamgarh One Drowns in Saryu River Another in Pond Third Dies

UP: आजमगढ़ में तीन लोगों की मौत, कोई सरयू नदी व पोखरे में डूबा, किसी की ऑटो पलटने से गई जान; पहुंची पुलिस

Thu, 26 Mar 2026 09:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Mar 2026 09:32 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के महाराजगंज, देवगांव और अतरौलिया थाना क्षेत्र में हुए हादसों में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

विज्ञापन
Three people Dead in Azamgarh One Drowns in Saryu River Another in Pond Third Dies
सरयू नदी के पास मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के महराजगंज के गंगापुर गांव के पास सरयू नदी में और लालगंज के मसीरपुर तिराहे के समीप खाकी बाबा पोखरे में बृहस्पतिवार की सुबह डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। परिजन की सहमति के आधार पर महराजगंज में शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया, जबकि लालगंज में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष केदारनाथ मौर्य ने बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र जैदपुर गांव निवासी अजमत (18) अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह ऑटो से सरयू नदी घूमने गया था। परिजन पप्पू ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 11:30 बजे अजमत अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने लगा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ नहा रहे बच्चों ने इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद सूचना पाकर पुलिस व स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव नदी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

देवगांव थाना क्षेत्र के लालगंज कस्बे के समीप मसीरपुर तिराहे के पास खाकी बाबा पोखरे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोग पहुंचे तो एक शव पानी में उतराया हुआ दिखा। लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी लालगंज व कोतवाली देवगांव को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया। शिनाख्त गोला बाजार निवासी ऋषिकेश गिरी (45) के रूप में हुई। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पत्नी संगीता व भाई अधिवक्ता त्रिपुरारी शंकर गिरी रोते-बिलखते पहुंचे। कोतवाली विमल प्रकाश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

अनियंत्रित ऑटो पलटने से चालक की मौत, एक घायल
आजमगढ़ के अतरौलिया से कप्तानगंज लौटते समय बुधवार की रात्रि पासीपुर गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई, एक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी निवासी सुनील निषाद (32) ऑटो चलाता था। चाचा हरिकेश ने बताया कि बुधवार को वह सवारी लेकर अतरौलिया गया था। सवारी छोड़कर वह घर लौट रहा था, ऑटो में एक यात्री कंधरापुर निवासी सूरज (30) भी बैठा हुआ था। रात्रि करीब आठ बजे ऑटो कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा ही था कि इस दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इसमें दोनों घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने सुनील निषाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि सूरज की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मृतक की पांच बेटियां हैं। थानाध्यक्ष कप्तानगंज जयप्रकाश ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed