फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fire in Jaunpur UP News: Three people burnt alive due to fire in room including mother nine months and three years old son in jaunpur up

Fire in Jaunpur UP News: दर्दनाक हादसा: कमरे में शार्ट सर्किट से जिंदा जले 3 लोग, महिला के साथ दो बेटे भी हुए हादसे का शिकार

Sun, 13 Sep 2020 12:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Sep 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fire in Jaunpur UP News: Three people burnt alive due to fire in room including mother nine months and three years old son in jaunpur up
मौके पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक कमरे में आग लगने से तीन की मौत हो गई। इसमें एक महिला और उसके तीन साल व नौ माह के बेटे शामिल हैं।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सोईथा गांव में शनिवार की दोपहर शॉर्ट-सर्किट से कमरे में आग लग गई। अंदर सो रही मां सविता देवी(30), पुत्र दिव्यांश(3) और दिग्विजय (नौ माह) जिंदा जल गए। घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई।
विज्ञापन



जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सोईथा गांव निवासी मनोज कुमार गांव के कोटेदार हैं। दोपहर का खाना खाने के बाद पत्नी सविता देवी(30) दो बेटों दिव्यांश(3) और दिग्विजय(9 माह) के साथ कमरे में सोने चली गई। मनोज गांव के पोखरे पर चले गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी अपने कामों में लग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक कमरे से तेज धुआं निकलने पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो वह दरवाजा पीटकर अंदर सो रही सविता व बच्चों को जगाने लगे। काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो कुंडी तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। वहां भीषण आग लगी हुई थी।

बिजली के उपकरण व तार जल रहे थे। लकड़ी का बेड, गद्दा, फर्नीचर सहित सब आग में जल गए थे। सविता और दिव्यांश की मौत हो चुकी थी। दिग्विजय की सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे मड़ियाहूं सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर पाकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट को ही माना जा रहा है। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed