फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   three officers of electricity department suspended and chargesheet to chief engineer

बेटे का शव कंधे पर ले जाने का मामला: बिजली विभाग के तीन अधिकारी सस्पेंड, मुख्य अभियंता समेत दो को चार्जशीट

Fri, 05 Aug 2022 03:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 03:30 PM IST
सार

करंट की चपेट में आने से मृत बेटे का शव कंधे पर लेकर मीलों सफर करने के मामले में बिजली विभाग के पांच अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
three officers of electricity department suspended and chargesheet to chief engineer
बेटे का शव कंधे पर लादकर घर तक ले जाने वाला बजरंगी परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के प्रयागराज जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना के तीन दिन बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। करंट की चपेट में आने से मृत बेटे का शव कंधे पर लेकर मीलों सफर करने के मामले में बिजली विभाग के पांच अधिकारियों पर गाज गिरी है। प्रकरण से संबंधित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता समेत दो अधिकारियों को चार्जशीट दी गई है। तो वहीं मामले में कुशल श्रमिक रामजियावान को हटा दिया गया है। मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की गई है।  

विज्ञापन


सभी पर संवादहीनता और लापरवाही का आरोप है। बताया जा रहा है कि लापरवाही के मामले में पहली बार किसी मुख्य अभियंता को चार्जशीट दी गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विद्याभूषण की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। अभी कई और अधिकारियों पर संबंधित प्रकरण में गाज गिर सकती है। 
विज्ञापन


इन पर हुई कार्रवाई
मुख्य अभियंता विनोद कुमार गंगवार, अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह को चार्जशीट दी गई है। अवर अभियंता आशीष, एसडीओ अमित गुप्ता, अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। कुशल श्रमिक रामजियावान को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के रामपुर उपरहार गांव निवासी मजदूर बजरंगी यादव का 10 वर्षीय पुत्र शुभम की बीते सोमवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। खेलने के दौरान बिजली के खंभे में लगे स्टे तार को छूने से वह करंट की चपेट में आ गया था। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। कहीं और से भी कोई मदद नहीं मिली।

इसके बाद बजरंगी और उसकी पत्नी सविता बेटे का शव कंधे पर रख 20 किमी से अधिक दूरी पैदल तय कर अपने गांव तक गए। शव घर लाकर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया।  इस मामले में बिजली विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई।

इसी बीच कंधे पर बेटे का शव ले जाने का वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को प्रकरण की जांच के बीच बिजली विभाग के चार अधिकारियों पर गाज गिर गई।  पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की गई है। मुआवजे की राशि।ईआरपी के जरिए भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed