{"_id":"5f68c2c48ebc3e09d40216df","slug":"three-judicial-officers-including-sudha-and-kumud-honored-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सुधा और कुमुद सहित तीन न्यायिक अधिकारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सुधा और कुमुद सहित तीन न्यायिक अधिकारी सम्मानित
Mon, 21 Sep 2020 08:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 21 Sep 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
जनपद अदालत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुधा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जनपद न्यायालय स्थित मनोरंजन कक्ष में सोमवार को हिंदी सप्ताह कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बीते एक हफ्ते में निर्णय/आदेश लेखन प्रतोयोगिता में अव्वल आने वाली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुधा सिंह, सिविल जज कुमुद और विशेष न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले आशुलिपिक गौरव कुमार मौर्य और प्रस्तुतकार अरुण कुमार सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष यूसी शर्मा ने की।
विज्ञापन
जिला जज ने इस दौरान कहा कि हिंदी को रोजगारपरक भाषा बनाकर इसे इसके वास्तविक स्थान पर पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में एसबी यादव, पीके सिंह, रामचंद्र सिंह, सुधा सिंह, सर्वेश पांडेय, अर्पिता सिंह, अश्वनी उपाध्याय, कोमल श्रीवास्तव और महेंद्र पांडेय आदि न्यायाधीशों ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन