{"_id":"5f4be7118ebc3e2ac0581e4b","slug":"three-divorces-given-over-phone-from-dubai-lawsuit-filed-varanasi-news-vns544369315","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से फोन पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से फोन पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कड़ा कानून बनने के बाद भी तीन तलाक के मामलों में कमी नहीं आ रही। केराकत के डेहरी गंगापुर निवासी महिला को शौहर ने दुबई से फोन पर तलाक दे दिया है। रविवार को पीड़िता ने पुलिस अफसरों से गुहार लगाई तो मामले में केस दर्ज किया गया।
डेहरी गंगापुर निवासी युवती का निकाह दो साल पूर्व मऊ निवासी मोहम्मद जैद के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद दहेज में दो? लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। उसकी कई बार पिटाई भी की गई। कुछ दिनों बाद शौहर रोजगार के लिए दुबई चला गया। करीब 20 दिन पूर्व उसने फोन पर बातचीत के दौरान उसने तीन बार तलाक बोलकर अब अलग रहने की बात कही। पहले तो बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल के लोग तैयार नहीं हुए। रविवार को महिला ने केराकत कोतवाली पहुंचकर गुहार लगाई। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति मोहम्मद जैद, ससुर सिराजुद्दीन, सास सैयदा, जेठ फिरोज, जेठानी शबाना व देवर कैश के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना व मुस्लिम विवाद की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद समुचित कार्यवाई की जाएगी।