फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three died in accident

फिसली बाइक, तीन की मौत

Wed, 25 Mar 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 25 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
three died in accident
फिल्मी अंदाज, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ने मंगलवार की दोपहर तीन छात्रों मो. जैश, मंगल पटेल आैर सुरेंद्र की जान ले ली। हादसा चोलापुर के गोला बाजार में हुआ। जैश आैर मंगल की थी और सुरेंद्र उन्हें परीक्षा केंद्र पर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान सामने से आ रही बाइक से बचने लिए गाड़ी चला रहे सुरेंद्र ने ब्रेक लगा दिया। तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी फिसल गई। गाड़ी चला रहा सुरेंद्र उछलकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया जबकि जैश आैर मंगल के ऊपर उनकी ही मोटरसाइकल गिर गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगल पटेल (20 वर्ष, पुत्र छोटेलाल) सारनाथ थाना क्षेत्र के गंज का आैर मो. जैश खान (20 वर्ष, पुत्र मो. सलीम) छाहीं का रहने वाला थ्ाा। दोनों की मंगलवार की दोपहर दो बजे से चोलापुर स्थित सुभाषचंद्र इंटर कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छाहीं गांव का ही रहने वाला इंटरमीडिएट का छात्र सुरेंद्र सिंह (22 वर्ष, पुत्र रामनरेश) दोनों को छोड़ने के लिए निकला था। दोपहर 12:30 बजे चोलापुर के गोला बाजार के पास तीनों हादसे का शिकार हो गए। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, एक साथ तीन मौतों से छाहीं और गंज गांव में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार और कई घरों में मंगलवार की रात चूल्हे नहीं जले। हादसे में मारे गए तीनों छात्र जिगरी दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed