फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three dead bodies found in ganga in varanasi who drowned yesterday in this two cousins From Jharkhand

Varanasi: गंगा में उतराए मिले तीन शव, तीनों कल ही डूबे थे, इसमें झारखंड के रहने वाले दो चचेरे भाई

Mon, 13 Jun 2022 01:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 01:38 PM IST
सार

वाराणसी के अहिल्याबाई घाट पर सोमवार को तीन शव गंगा में उतराए हुए मिले। इन तीन में से दो छात्र झारखंड से वाराणसी परीक्षा देने आए थे। 

विज्ञापन
Three dead bodies found in ganga in varanasi who drowned yesterday in this two cousins From Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई घाट पर सोमवार सुबह तीन शव गंगा में उतराए दिखे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दशाश्वमेध थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों की शिनाख्त प्रियांशु कुमार सिंह (14) पुत्र संजय सिंह, अमन राज सिंह पुत्र विपिन बिहारी (15) निवासी ग्राम-पोस्ट बाराही जिला पलामू (झारखंड ) और योगेश कुमार सोनी (26) पुत्र छकौड़ी लाल सोनी निवासी नई बस्ती कटरा थाना गुरसराय जिला झांसी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


योगेश कुमार सोनी रविवार को भेलूपुर थाना क्षेत्र के जानकीघाट पर स्नान करते वक्त डूब गया था। वहीं झारखंड के रहने पलामू जिले के निवासी प्रियांशु और अमन चचेरे भाई थे। किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए वाराणसी आए थे और लंका में अपने किसी रिश्तेदार के यहां रूके थे। रविवार शाम दोनों घूमने के लिए घाट की ओर निकले तो उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, इसके बाद सोमवार सुबह दोनों का शव गंगा में उतराया मिला। 

विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

शिवपुर थाना क्षेत्र के चमाव कोईरान स्थित बजरंग बिल्डिंग मैटेरियल के दुकान के समीप हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सारण (बिहार) के गोपालपुर थाना निवासी अरविंद कुमार साह (32) पुत्र सत्यनारायण साह  चमाव कोईरान में वीरेंद्र कुमार के मकान में किराए पर रह कर मजदूरी करता था।

सोमवार सुबह उसकी पत्नी कहीं बाहर गई हुई थी। छत पर गमछा उतारने के लिए गया तो छत के ऊपर से ही गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बिजली के झटके से वह छत से ग्राउंड फ्लोर पर गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। मकान मालिक ने जब मृतक मजदूर के गिरने की आवाज सुनी, तो उस ओर दौड़े। देखा तो अरविंद की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना मकान मालिक ने डायल 112 को दी और मौके पर शिवपुर पुलिस पहुंची।             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed