{"_id":"5faccbff8ebc3e9bc734540f","slug":"three-constable-injured-by-stone-pelting-in-ramlila-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रामलीला में पथराव से तीन सिपाही घायल, पुलिस बल ने पहुंचकर आरोपियों को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रामलीला में पथराव से तीन सिपाही घायल, पुलिस बल ने पहुंचकर आरोपियों को धुना
Thu, 12 Nov 2020 11:16 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
पथराव(सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार की रात रामलीला में पथराव होने पर तीन सिपाही घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पिटाई की। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के दुबारा कस्बा में रामलीला का आयोजन किया गया था। इस दौरान साढ़े 10 बजे के करीब अंतिम दुबे व अनुज उर्फ संजय पुत्र हीरामणि अनावश्यक रूप से मेले में अवरोध उत्पन्न करने लगे। इस दौरान रामलीला कमेटी के लोगों ने ड्यूटी में लगे सिपाहियों को सूचना दी।
विज्ञापन
चौकी दुबार कला से ड्यूटी में लगे सिपाहियों ने उन्हें ऐसा करने से रोकातो विवाद बढ़ गया। इसके बाद वह पास में घर की छत पर चढ़कर पत्थरबाजी करने लगे। इसमें ड्यूटी में तैनात आरक्षी ध्रुव कुमार गिरी, आरक्षी राजेश यादव व एचजी रामलाल दुबे को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और उन्हें घर में घुसकर गिरफ्तार कर लिया। फिर जमकर उनकी धुनाई कर द। लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि रामलीला में पथराव करने पर पुलिस घायल हुई है। इसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया। दो को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।