फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   three children died included real brother drown in pond in sonbhadra up

यूपी: सगे भाइयों समेत तीन मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Tue, 14 Apr 2020 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
three children died included real brother drown in pond in sonbhadra up
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार को तालाब में डूबने से सगे भाइयों समेत तीन मासूमों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मासूमों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव के रामलगन के दो बेटे अमन कुमार(8), अमरेश चंद्र(6) और सोनू(7) पुत्र नंदलाल दोपहर करीब ढाई बजे महुआ बीनने के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ दूर सत्तीडांड में तीनों बच्चे महुआ बीनने के बाद वहीं तालाब में नहाने चले गए। तीनों ने अपने कपड़े और चप्पल वहीं बाहर निकाल कर रख दिए थे।
विज्ञापन


नहाते हुए सभी गहरे पानी में चले गए और तीनों मासूमों की डूबने से मौत हो गई। जब देर शाम तक बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजते-खोजते परिजन सत्तीडांड महुआ के पास पहुंचे। वहां से वे लोग तालाब के पास गए। तालाब के पास तीनों बच्चों के कपड़े और चप्पल पड़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद लोगों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब में गोताखोर की मदद से बच्चों की खोजबीन शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद लगभग साढ़े नौ बजे रात में तीनों बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने तीनों मासूमों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed