फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Three children died after drowned in pond during bath police searching dead body body in azamgarh up

दर्दनाक: एक साथ तीन परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़, तालाब में नहाते समय बच्चों की डूबने से मौत

Mon, 27 Jul 2020 03:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Three children died after drowned in pond during bath police searching dead body body in azamgarh up
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक तालाब में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर जुट गए और बच्चों की तलाश शुरू हो गई। वहीं कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन

अथक प्रयास कर तीनों बच्चों को तालाब से निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित तालाब पर बड़ी संख्या में बच्चे सोमवार को नहाने के लिए पहुंचे थे। सभी तालाब में नहाने के साथ ही अठखेलियां कर रहे थे। इसी दौरान तीन बच्चे ललित यादव(15) पुत्र केशव निवासी भोर्रा मकबूलपुर थाना कंधरापुर, हर्ष यादव(10) पुत्र जितेंद्र यादव निवासी मुडीलपुर थाना महराजगंज और हिमांशु(12) पुत्र रामचंद्र यादव निवासी हरिहरपुर थाना कंधरापुर तालाब की गहराई में पहुंच गए और डूबने लगे।

विज्ञापन

तीनों को डूबता देख बाकी बच्चों में हड़कंप मच गया। बच्चों ने तत्काल शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन कर ग्रामीण मौके पर जुट गए और तालाब में बच्चों की तलाश शुरू हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की डूब कर मौत हो चुकी थी।

तीनों मृतकों में हिमांशु हरिहरपुर गांव का था और ललित नाना के घर व हर्ष मौसी के घर आए हुए थे। सूचना पर पहुंची कंधरापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed