{"_id":"62ff311d1c0aa84bdf173db1","slug":"thousands-farmers-have-not-done-e-kyc-yet-installment-of-thousands-of-farmers-may-get-stuck-without-e-kyc","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अटक सकती है हजारों किसानों की 12वीं किस्त, ऐसे करवाएं ई-केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अटक सकती है हजारों किसानों की 12वीं किस्त, ऐसे करवाएं ई-केवाईसी
Fri, 19 Aug 2022 12:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:13 PM IST
सार
ई केवाईसी के बिना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 12वीं किस्त किसानों को नहीं मिल पाएगी। जिन किसानों ने ईकेवाईसी करा लिया है सिर्फ उनके खाते में ही अगली किस्त की राशि आएगी। किसान इस तरह से ई केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
- फोटो : iStock
विस्तार
ई केवाईसी (E-KYC) के बगैर पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के हजारों लाभार्थी किसानों की किस्त अटक सकती है। दो से तीन माह में अभी तक डेढ़ लाख के करीब किसानों ने ईकेवाईसी कराया है। जबकि 83 हजार से अधिक किसानों ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराया है।
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो लाख 62 हजार 453 किसान है। इनमें से एक लाख 79 हजार 109 किसानों ने ही ई केवाईसी कराया है। जबकि 83 हजार 344 किसानों ने अभी तक ई केवाईसी कराया ही नहीं।
उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ई केवाईसी के बिना आने वाली 12वीं किस्त नहीं मिल पाएगी। जिन किसानों ने ईकेवाईसी करा लिया है सिर्फ उनके खाते में ही अगली किस्त की राशि आएगी। योजना का लाभ पाने के लिए किसान किसी भी सहज जन सेवा केंद्र पर ईकेवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।