फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   This time there will be initiation festival not convocation in Vidyapith

Varanasi News: इस बार विद्यापीठ में दीक्षांत नहीं दीक्षा उत्सव होगा

Thu, 01 Dec 2022 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
This time there will be initiation festival not convocation in Vidyapith
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 44वां दीक्षांत समारोह हर किसी के लिए यादगार होगा। थीम आधारित दीक्षांत समारोह को दीक्षा उत्सव नाम दिया गया है और यह पांच दिनों तक चलेगा। समारोह इस बार बेहद अनोखा होगा, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन की जगह जल भरो कार्यक्रम से होगा। दीक्षा उत्सव की शुरुआत 23 दिसंबर से होगी। 26 दिसंबर तक हर दिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 27 दिसंबर को गांधी अध्ययन सभागार में दीक्षांत समारोह का मुख्य आयोजन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित 44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियाें के लिए कमेटियों की बैठक हुई। कुलपति ने दीक्षांत कमेटी के अध्यक्षों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कुलपति ने बताया कि शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगी। योग, अमृत महोत्सव, काशी विद्यापीठ के सौ साल, शैक्षिक एन्कलेव और अध्यापकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया है। सभी आयोजनों की लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया पर भी होगी। दीक्षा उत्सव में शामिल होने के लिए तीन सौ निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। 15 कमेटियों का गठन किया गया और कमेटियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed