फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thirty players given fencing training in varanasi Vikas Club won hockey competition

Sports News: 30 खिलाड़ियों को दी गई तलवारबाजी की ट्रेनिंग, विकास क्लब ने जीता हॉकी प्रतियोगिता का खिताब

Mon, 24 Jun 2024 02:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 02:15 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन हुए। इस दौरान प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके भविष्य के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

विज्ञापन
thirty players given fencing training in varanasi Vikas Club won hockey competition
तलवारबाजी करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व ओलंपिक दिवस पर विभिन्न खेल संघों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ। सुबह नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटरमीडिएट कॉलेज में तलवारबाजी (फेंसिंग) का प्रशिक्षण हुआ। इसमें 30 खिलाड़ियों और नौ प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिसा। 

विज्ञापन


वाराणसी फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव अमिताभ राय ने राज्य सरकार से तलवारबाजी को माध्यमिक स्कूलों में शामिल कराने की मांग की। अध्यक्षता डॉ. अवधेंद्र प्रताप सिंह ने की। संचालन अरविंद सिंह ने किया। इस मौके पर प्रभात भृगुवंशी, संतोष कुमार पांडेय, संतोष, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला ओलंपिक संघ की ओर से रविवार को कैंटोनमेंट स्थित पीएनयू क्लब के खेल मैदान पर खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें 250 खिलाड़ी शामिल हुए। मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार खेल सुविधाओं को इजाफा कर रही है। 

उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओलंपिक संघ को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संचालन गोल जी सेठ और धन्यवाद ज्ञापन नीलू मिश्र ने किया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव शम्स तबरेज शंपू, अमित पांडेय, दिनेश कालरा, विजय, पंकज आदि मौजूद रहे।

विश्व ओलंपिक दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर लालपुर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने जागरूकता मार्च निकला। इसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, हैंडबॉल, फुटबॉल समेत कुल दस खेलों के छह सौ से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। रैली डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से शुरू होकर नवलपुर, नटनियादाई, परमानंदपुर होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर डॉ. मंजूर आलम, अकरम महमूद, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे। 

विकास क्लब ने जीता जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का खिताब

thirty players given fencing training in varanasi Vikas Club won hockey competition
हॉकी के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

हॉकी वाराणसी की ओर से परमानंदपुर में हो रही जिला स्तरीय फाइव-ए साइड बालक व बालिका वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हुई। बालिका वर्ग का मुकाबला विकास क्लब और लाल बहादुर क्लब के बीच में खेला गया। इसमें विकास क्लब ने तीन शून्य से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विकास क्लब की तरफ से तनु यादव, मोनिका गुप्ता और अनु पाल ने एक-एक गोल किए।

बालक वर्ग के फाइनल में विकास इंटर कॉलेज ने लाल बहादुर क्लब को 1-0 से जबकि बालिका वर्ग में विकास क्लब ने लाल बहादुर शिखण संस्थान को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। बालक वर्ग का मुकाबला बेहद रोमांचक था। 

पहले हाफ में दोनों टीमों को दो-दो पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन गोलकीपर की सजगता से कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 12वें मिनट में लाल बहादुर संस्थान के लकी के तेज शाॅट को विकास इंटर कालेज के गोलकीपर सगीर अहमद ने डाइव मार कर रोक लिया।

17वें मिनट में विकास इंटर कालेज के शुभम ने मोनू के सटीक पास पर गोल कर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। उसके बाद लाल बहादुर संस्थान की टीम ने स्कोर बराबर करने के लिए विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर कई हमले किए लेकिन डिफेंडर अंशु और शिवांश की मुस्तैदी ने सभी हमलों को बेकार कर दी।

मुख्य अतिथि हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन सचिव कृष्ण बहादुर रावत ने किया। निर्णायक की भूमिका जावेद, घनश्याम व इदरीस ने निभाई।

220 खिलाड़ियों ने पास की कराटे बेल्ट परीक्षा

thirty players given fencing training in varanasi Vikas Club won hockey competition
प्रतियोगिता में कराटे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के लहरतारा स्थित कृष्ण मोहिनी विद्यापी मंदिर स्कूल परिसर में रविवार की सुबह कराटे बेल्ट परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में 267 खिलाड़ी शामिल हुए जबकि 220 खिलाड़ी बेल्ट की परीक्षा पास करने में कामयाब हुए। मुख्य प्रशिक्षक एचएन सिंह की देखरेख में परीक्षा हुई। एकेडमी के सचिव किसलय मानव ने बताया कि परीक्षा सुबह छह से दस बजे तक हुई।

परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ियों को संस्था के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, संरक्षक निकेता श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बेल्ट व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। 
एकेडमी की सीनियर प्रशिक्षक सेंसेई आरती रावत ने बताया कि येलो बेल्ट में 106, ऑरेंज बेल्ट में 31, ग्रीन बेल्ट में 25, ब्लू बेल्ट में 15, पर्पल बेल्ट में 17 और ब्राउन बेल्ट में 26 खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए। इस मौके पर वेद प्रकाश, मनमोहन त्यागी, सतीश, डॉ़ बृजेश भारती, नागेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed