फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves enter into branded watch showroom in varanasi stolen valuable watches worth RS 25 lakhs by uprooting shutter

वाराणसी: ब्रांडेड वॉच शोरूम में चोरों ने बोला धावा, शटर उखाड़कर 25 लाख की कीमती घड़ियां चुराई

Fri, 24 Sep 2021 12:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Sep 2021 12:23 PM IST
सार

वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित ब्रांडेड वॉच शोरूम का शटर उखाड़ कर चोरी करने की घटना देर रात की है। शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। करीब 25 लाख रुपए कीमत की घड़ियों की चोरी हुई है।

विज्ञापन
Thieves enter into branded watch showroom in varanasi stolen valuable watches worth RS 25 lakhs by uprooting  shutter
वॉच शोरूम में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर थाने के दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर ब्रांडेड वॉच शोरूम पर बीती रात चोरों धावा बोला। हौसलाबुलंद चोर शोरूम का शटर उखाड़कर  करीब 25 लाख रुपए कीमत की घड़ियां उठा ले गए।  शोरूम मालिक को चोरी के बारे में शुक्रवार सुबह पता चला। घटना की सूचना पर पीआरवी के जवान पहुंचे और  छानबीन कर चलते बने। वहीं दुर्गाकुंड चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर दो घंटे बाद पहुंचे।

विज्ञापन


रवींद्रपुरी निवासी तुषार जैन एक माह पहले गुरुधाम चौराहे से अपनी दुकान (वॉच शोरूम) दयाल टॉवर के बगल के एक कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट की थी। अभी दुकान की ऑफिसियल ओपनिंग नहीं हुई थी। शोरूम में गुरुवार को ही पांच लाख रुपये का माल आया था।
विज्ञापन


 तुषार ने बताया कि हर रोज की तरह गुरुवार रात करीब नौ बजे शोरूम बंद हो गया था। देर रात चोरों ने शोरूम के शटर को उखाड़ा और अंदर घुस गए। चोरों ने शो केस और अन्य स्थानों पर रखीं महंगी घड़ियां समेट लीं। शुक्रवार  सुबह स्थानीय लोगों ने तुषार को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि चोरी की शिकायत पर जांच पड़ताल की जा रही है। आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। बता दें कि 2016 के जून माह में भी दुर्गाकुंड स्थित एक घड़ी के शोरूम में एक करोड़ 30 लाख रुपये की घड़ियां चोरी हुई थी। उसके बाद अगले ही दिन घड़ियां मोतिहारी (बिहार) से बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed