वाराणसी: बंद मकान से चोरों ने नकदी समेत कीमती जेवर उड़ाए, 20 लाख की चोरी का दावा
रोहनिया क्षेत्र के मंडाव स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मौका मुआयना कर जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के मंडाव स्थित हनुमान नगर कॉलोनी में सत्या देवी के बंद मकान से चोरों ने बृहस्पतिवार की रात नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ किया। पुलिस मौका मुआयना कर जांच कर रही है।
हनुमान नगर कॉलोनी स्थित बुुजुर्ग सत्या देवी के पति का पिछले माह निधन होने से पेंशन का कागजात बनवाने के लिए पुत्र अश्विनी शर्मा के साथ हाजीपुर बिहार गईं थी। नाती विनायक और पुत्र के मित्र अमित को घर सौंप गई थी। रक्षाबंधन वाले दिन नाती विनायक अपने घर भदोही चला गया। इस दौरान भुल्लनपुर निवासी अमित भी अपने घर पर सो गया।
15 लाख के आभूषण चोरी
बुजुर्ग सत्या का दावा है कि पांच लाख नकद और 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए। सत्या देवी का बड़ा पुत्र राहुल श्रीनगर स्थित सेना में तैनात है। दूसरा बेटा अश्वनी हाजीपुर में अध्यापक और छोटा बेटा आशीष मुंबई में कार्यरत है। रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ भारती ने बताया कि किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है।
अश्लील वीडियो वायरल करने पर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर दुकानदार की जमकर पिटाई की गई। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में ले लिया। वहीं, दुकानदार का आरोप है कि छह से सात लोगों ने बेवजह आरोप लगाकर पिटाई की। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।