फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   there will be no study of b voc in BHU students protested for improvement then course was closed

Varanasi: बीएचयू में इस बार बीवोक प्रथम वर्ष की पढ़ाई नहीं, छात्रों ने सुधार के लिए दिया था धरना

Sat, 29 Jul 2023 05:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Jul 2023 05:23 PM IST
सार

बीएचयू के मुख्य परिसर में बीवोक (बैचलर ऑफ वोकेशनल स्टडी) को सत्र 2023–24 के लिए स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से शनिवार की सुबह जारी इस सूचना के बाद छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है। अभ्यर्थियों से दाखिले और पंजीकरण का शुल्क वापस होगा।

विज्ञापन
there will be no study of b voc in BHU students protested for improvement then course was closed
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के मुख्य परिसर में चलने वाले बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स (बीवोक) प्रथम वर्ष की पढ़ाई इस शैक्षिक सत्र (23-24) में नहीं होगी। जिन विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराए हैं, उनकी फीस वापस की जाएगी। द्वितीय व तृतीय वर्ष की पढ़ाई पहले की तरह चलती रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया कि कोर्स एक वर्ष के लिए बंद हुआ है।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया कि राजीव गांधी साउथ कैंपस में चलने वाला बीवोक की पढ़ाई चलती रहेगी। दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय व वर्ष की कक्षाएं भी चलेंगी। बीवोक प्रथम वर्ष में छह पाठयक्रम हैं। हर पाठयक्रम में 62 सीटें हैं। हर वर्ष 372 सीटें भरी जाती थीं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कोर्स समाप्त नहीं और जारी हो गई परीक्षा की तिथि, बीएचयू वाणिज्य संकाय के छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

अपरिहार्य कारणों से लिया गया फैसला

इस बार भी दाखिले की औपचारिकता पूरी की गई थी, लेकिन शनिवार को अचानक पूरी प्रक्रिया को निरस्त करने का फैसला किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से कला संकाय के मुख्य परिसर में चलने वाले बीवोक प्रथम वर्ष को शैक्षिक सत्र 2023-2024 के दौरान नहीं चलाने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थियों की फीस जल्द ही वापस की जाएगी।

छात्र बोले- भविष्य के साथ खिलवाड़

चालू शैक्षिक सत्र के लिए बीवोक पाठ्यक्रम बंद किए जाने की सूचना जैसे ही सार्वजनिक हुई, वैसे ही छात्र-छात्राएं भड़क गए। सबने कुलपति आवास का घेराव किया। छात्रों ने कहा कि हमने सुविधा बढ़ाने और पढ़ाई का स्तर सुधारने की मांग की थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने पाठ्यक्रम ही बंद कर दिया। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। एक साल बर्बाद हो गया। इसकी भरपाई कैसे होगी, इसका जवाब विश्वविद्यालय प्रशासन को देना चाहिए। फीस के साथ ही रहने और खाने-पीने में भी पैसे भी खर्च हुए हैं। आगे क्या करेंगे, कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। माता-पिता व अभिभावक भी परेशान हैं।

कोर्स समन्वयक प्रो. एमपी अहिरवार ने बताया कि पाठ्यक्रम को और बेहतर करने के लिए वर्तमान सत्र में बीवोक पाठ्यक्रम को बंद किया गया है। इससे पुराने छात्रों को कोई परेशानी नहीं होगी। उनकी कक्षाएं नियमित चलेंगी। छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अभी दाखिले की प्रक्रिया चल रही थी। वर्तमान सत्र में पंजीकरण वाले छात्रों का शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed