फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be light from mosques to homes on Barawafat

बारावफात पर मस्जिदों से घर तक होगी रौशनी

Mon, 18 Oct 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
There will be light from mosques to homes on Barawafat
बारावफात पर घरों से लेकर मस्जिदें रौशन होंगी। घरों से लेकर मस्जिदों तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। साफ-सफाई के साथ ही रौशनी के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। रविवार से ही मस्जिदों और घरों को रौशन करने का सिलसिला शुरू हो गया। पिछले साल प्रतिबंध के कारण जुलूस नहीं निकाले गए थे, लेकिन इस बार जुलूस की अनुमति मिलने से आयोजन भव्य होंगे।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय की ओर से मंगलवार को बारावफात मनाया जाएगा। हर साल मुस्लिम कैलेंडर के अनुसार रवि उल अव्वल महीने की 12वीं तारीख को बारावफात मनाया जाता है। इस दिन मस्जिदों मदरसों में जलसा का आयोजन होता है। जिसमें तकरीर होती है। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि रवि उल अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को मुस्लिम समुदाय की ओर से बारावफ ात मनाया जाता है। मस्जिदों से लेकर घरों तक झालर व मोमबत्ती की रौशनी से जगमगाएंगे। सोमवार से शहर भर में महफिलों का सिलसिला शुरू हो जाएगा जो 18 से शुरू होकर 24 अक्तूबर तक चलेगा। प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद आयोजन को भव्य रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed