फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   There will be change in project of Sigra Cricket Ground varanasi Union Sports Minister asked for proposal

Varanasi: ICC के मानकों पर तैयार हो रहा सिगरा मैदान अब और बड़ा होगा, केंद्रीय खेल मंत्री ने मांगा प्रस्ताव

Mon, 12 Dec 2022 02:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Dec 2022 02:20 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को सिगरा स्टेडियम ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने आईसीसी के मानकों पर बनने वाले क्रिकेट मैदान को पहले से निर्धारित आकार से और बड़ा बनने के लिए कहा।

विज्ञापन
There will be change in project of Sigra Cricket Ground varanasi Union Sports Minister asked for proposal
सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का मॉडल देखते केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनने वाले क्रिकेट मैदान के निर्माण में एक बार फिर से संशोधन होगा। अब इसका आकार और बड़ा इसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने निर्माण एजेंसी से नया प्रस्ताव मांगा है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को सिगरा स्टेडियम पहुंचे। करीब आधे घंटे तक 35 प्रतिशत तक पूरे हो चुके स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने स्टेडियम का प्रस्तावित मॉडल भी देखा और आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के मानकों पर बनने वाले क्रिकेट मैदान को पहले से निर्धारित आकार से और बड़ा बनने के लिए कहा। इसके अलावा केंद्रीय खेलमंत्री ने काम पूरा होने की समय सीमा के बारे भी जानकारी ली। 

विज्ञापन

पहले चरण का कार्य लगभग 35 प्रतिशत तक पूरा

निर्माण एजेंसी के निदेशक प्रणव अग्रवाल बताया कि स्टेडियम के पहले चरण का कार्य लगभग 35 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। दूसरे चरण के कार्य का कांट्रेक्ट भी हमें मिला है। अभी पुराने भवनों के मूल्यांकन का काम चल रहा है। अगले एक सप्ताह में पुराने निर्माण को तोड़कर दूसरे चरण काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों चरण का कार्य दिसंबर 2023 पूरा करने का लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सिगरा स्टेडियम में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति देखकर खुशी जाहिर की। स्टेडियम क्रिकेट मैदान और बड़ा बनाने का सुझाव दिया। 

पहले ऐसे बनने वाला था क्रिकेट स्टेडियम 

There will be change in project of Sigra Cricket Ground varanasi Union Sports Minister asked for proposal
सिगरा स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

स्मार्ट सिटी के तहत करीब साढ़ चार सौ करोड़ रुपये की लागत से तीन चरणों में तीन मंजिला बनने वाले सिगरा स्टेडियम में खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की सुविधा मिलने वाली है। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आधुनिक क्रिकेट मैदान का कार्य प्रगति पर है। 125 गुना 100 मीटर के क्षेत्रफल में चार विकेट का क्रिकेट मैदान आईसीसी के मानकों पर  बनाने की योजना थी। अब इसे और बड़ा बनाने के लिए खेलमंत्री ने सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed