{"_id":"5e9203348ebc3e768e08a941","slug":"the-village-reached-hundreds-of-km-by-bike-the-villagers-saw-it-in-astonishment","type":"story","status":"publish","title_hn":"# Lock dwon: बाइक से सैकड़ों किमी का सफर कर पहुंचे घर, गांव वालों ने देखा तो पड़ गए हैरत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
# Lock dwon: बाइक से सैकड़ों किमी का सफर कर पहुंचे घर, गांव वालों ने देखा तो पड़ गए हैरत में
Sat, 11 Apr 2020 11:20 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए घोषित लॉक डाउन में घर पहुंचने की ललक लोग कठिन से कठिन राह चुन ले रहे हैं। कुछ इसी तरह का काम सोनभद्र जिले के विढमगंज थाना क्षेत्र निवासी दो युवकों ने कर दिखाया। तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए गांव पहुंचे युवाओं को देख ग्रामीण हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक ने दोनों युवकों को चौदह दिन तक अलग कमरे में रहने की सलाह दी। वहीं एसओ प्रदीप सिंह ने भी सख्त हिदायत देते हुए चेताया कि यदि कहीं बाहर दिखाई दिए तो सख्त कारवाई की जायगी। युवकों ने बताया कि जनता कर्फ्यू के तुरंत बाद लाक डाउन की घोषणा की वजह से वह वही फंस गये। जैसे तैसे दिन काट रहे थे। दिन ब दिन राजधानी दिल्ली की स्थिति खराब होते देख वे भयभीत हो गये।
विज्ञापन
बुधवार को तड़के बाइक से दिल्ली की सीमा से निकल कर यूपी क्षेत्र में प्रवेश कर लिए। इस दौरान रास्ते में तमाम परेशानियों का सामना करते हुए वे किसी तरह कानपुर तक पहुंचे। बीच में कई स्थानों पर मिले पुलिस कर्मियों ने उनकी पिटाई भी की। इसके बावजूद वे शुक्रवार को अपने गांव सकुशल पहुंच गये।
विज्ञापन