फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The round went through the night prayer

रात भर चला इबादत का दौर 

Mon, 23 May 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 23 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
The round went through the night prayer
मंडुवाडीह स्थित हजरत तैयब शाह की दरगाह पर उमड़े अकीदतमंद।
शाबान की 15वीं शब यानी इबादत और बस इबादत की रात। इस रात जितनी इबादत की जाए सवाब भी उतना ही मिलता है। शहर भर में रविवार को शब-ए-बरात के मौके पर रौनक दिखी। मगफिरत और इबादत की रात लोगों ने अपने गुनाहों की माफी मांगने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इबादत का सिलसिला एशां की नमाज के बाद शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। लोगों ने कब्रिस्तान पर जाकर अपने पुरखों की मजार पर चिरागां किया। दरगाहों पर फातिहा पढ़ी। मस्जिदों में नफिल नमाजें अदा की गईं।  
विज्ञापन


शब-ए-बरात के मौके पर मुसलिम बहुल इलाकों में एक खास रौनक दिखी। सभी रौजे सजे हुए थे, कब्र पर अगरबत्तियां और मोमबत्तियों की रोशनी थी। फूल-मालाओं से हर कब्र गमक रही थी। शहर की सारी मस्जिदें और दरगाह इसी तरह दीयों और बत्तियों की रोशनी से सराबोर थे। शाम को घरों में हलवा के साथ दूसरे पकवान बनाकर महिलाओं ने अपने पुरखों के नाम से फातिहा दिलवाई। मस्जिदों के अलावा घरों में भी इबादत का दौर जारी था। नफिल नमाज और तिलावत का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। घरों से तिलावत की सदाएं भी आती रहीं।
विज्ञापन


बच्चों ने भी रात भर जागकर इबादत में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नई सड़क, बेनियाबाग, दालमंडी, रेवड़ी तालाब, मदनपुरा, शिवाला और गौरीगंज आदि इलाकों में बंदों की सच्ची इबादत नजर आ रही थीं। शहर की मस्जिदों में भी खास सजावट की गई थी। इन मस्जिदों में रात भर तेलावत का दौर चला। कई मस्जिदों में जमात में नफिल नमाजें अदा की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लल्लापुरा, औरंगाबाद, बड़ी बाजार, बजरडीहा, जैतपुरा, पीलीकोठी, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब आदि इलाकों में रात भर इबादत हुई। बेनियाबाग स्थित रहीम शाह, सदरबाजार स्थित बहादुर शहीद बाबा की मजार, मंडुवाडीह स्थित हजरत तैयब शाह, हजरत चंदन शहीद बाबा आदि मजारों पर लोगों ने रात भर इबादत की। दरगाहे फातमान और सदर इमामबाड़ा पर भी इबादतगुजार अपनी इबादत में जुटे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed