फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The race started at the BHU admission

बीएचयू में दाखिले की दौड़ शुरू

Sat, 11 Jul 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sat, 11 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
The race started at the BHU admission
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शुक्रवार से दाखिले का दौर शुरू हो गया। देश भर से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का जमावड़ा लगने से कैंपस में चहल-पहल बढ़ गई है। पहले दिन स्नातक स्तरीय आधा दर्जन से अधिक पाठ्यक्रमों के सामान्य एवं विकलांग वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई।
विज्ञापन

 
दस्तावेजों को करीने से सहेजकर बीएचयू में काउंसलिंग के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के मन में उत्साह, खुशी और आंखों में सुनहरे सपने तैर रहे थे। पहले दिन बीए आर्ट्स, बीए सोशल साइंस, बीकॉम, एलएलबी, बीएससी (कृषि), बीपीएड और बीएड की काउंसलिंग हुई। सुबह दस बजे काउंसलिंग शुरू से पहले से कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय और कृषि विज्ञान संस्थान में छात्र-छात्राओं की भीड़
विज्ञापन


जमा हो गई। बीए आर्ट्स व सोशल साइंस के लिए छात्राओं की काउंसलिंग महिला महाविद्यालय में और बीएड के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय में हुई। काउंसलिंग लेटर, प्रेफरेंस इंट्री फार्म व शैक्षिक दस्तावेजों की स्क्रीनिंग के साथ काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed