फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The pit in Beniyabagh increased the problems of the people

बेनियाबाग में गड्ढे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Tue, 01 Feb 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The pit in Beniyabagh increased the problems of the people
बेनियाबाग नई सड़क मार्ग पर बना गड्ढा नगर निगम प्रशासन के विकास के दावे की पोल खोल रहा है। भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान मार्ग के सामने सड़क के बीचोबीच बना गड्ढा रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है।
विज्ञापन

पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण पानी सुबह-शाम सड़क पर फैल जाता है। इससे वहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन सवार गिर कर घायल हो जाते हैं। डेढ़ महीने से ऐसी स्थिति बनी है। टूटा मार्ग के पास ही पीने वाले पाइप से सुबह और शाम को पानी निकलने लगता है। जिससे पूरे सड़क पर पानी फैल जाता है।
विज्ञापन

डेढ़ महीने से समस्या बनी हुई है। सुबह-शाम पाइप लीकेज होने के कारण सड़क पर पानी फैल जाता है।
- मुकेश मंगलानी
रोज करीब पांच हजार लीटर पानी बह जाता है। अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
- नितेश चंदानी
कई वाहन यहां पलट चुके हैं। कोई न कोई हमेशा गिरा ही रहता है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
- दिवान चंद्ररूपानी
दुकानदारी चौपट हो गई है। गड्ढा होने के चलते काई दुकानों पर नहीं आता है। हमेशा जाम लगा रहता है।
- सुशील चंदानी
××××
लीकेज की समस्या है। जिसके चलते सड़क पर गड्ढा हुआ है। लीकेज दुरुस्त करने के लिए जलकल को कहा गया है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही गड्ढे को भरा जाएगा।
- मोइनुद्दीन, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed