{"_id":"63903c78fa5ac252d027e3a4","slug":"the-only-lamp-in-the-house-got-extinguished-in-a-road-accident-the-injured-youth-got-married-five-days-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi accident: सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, घायल युवक की पांच दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi accident: सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, घायल युवक की पांच दिन पहले हुई थी शादी
Wed, 07 Dec 2022 12:40 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:40 PM IST
सार
जफराबाद रोहनिया निवासी अंकित पांण्डेय ओराव बाबतपुर निवासी राहुल पांण्डेय भुल्लनपुर निवासी विशाल उर्फ गणेश मिश्रा तीनों लोग आपस में मित्र हैं। मंगलवार को स्विफ्ट डिजायर कार से किसी निमंत्रण में गए थे वहां से लौटते समय देर रात अचानक सड़क पर सांड आ गया जिसे बचाने में कार अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के दयापुर गांव के सामने मंगलवार की देर रात एक कार सांड को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर गांव के विशाल उर्फ गणेश मिश्रा (27) अपने मित्र रोहनिया थाना क्षेत्र के जफराबाद निवासी अंकित पांडेय और ओराव बाबतपुर निवासी राहुल पांडेय के साथ स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से अकेलवा से गंगापुर की तरफ जा रहे थे। सड़क पर जा रहे एक सांड को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े, जहां उन्होंने देखा गाड़ी पलटी हुई थी। उसमें तीन लोग फंसे थे। किसी तरह से गाड़ी को सीधा करके तीनों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर लोहता रोहनिया और जंसा पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
घटनास्थल लोहता थाना क्षेत्र होने से लोहता पुलिस तीनों को स्थानीय हॉस्पिटल में ले गई। जहां विशाल उर्फ गणेश मिश्रा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक विशाल उर्फ गणेश मां बाप का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। पिता राम मिश्रा बीएचयू में संविदा कर्मचारी हैं। गंभीर रूप से घायल अंकित पांडेय की बीते दो दिसंबर को शादी हुई थी। सात दिसंबर बुधवार को गौना होने वाला था। उसके पहले ही ये हादसा हो गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन