{"_id":"62127e55fef0f8093629c108","slug":"the-miscreants-fired-on-the-sp-leader-narrowly-escaped-the-attackers-came-by-bike-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सपा नेता पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे, बाइक से आए थे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सपा नेता पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे, बाइक से आए थे हमलावर
Sun, 20 Feb 2022 11:15 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:15 PM IST
सार
सीओ व इंस्पेक्टर ने कहा कि जांच चल रही है। अभी कुछ कह नहीं सकते। वही सपा नेता अक्षय राजभर ने कहा कि बदमाश हेलमेट पहने थे, पहचान नही पाया।
विज्ञापन
सपा नेता पर बदमाशों ने की फायरिंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में सिंधोरा थाना क्षेत्र के सहमलपुर गांव के पास सपा नेता को लक्ष्य कर बदमाशों गोली मारी लेकिन संयोग से गोली कार के शीशे को छेद करते हुए सीट में जा लगी। घटना रविवार की रात 8 बजे की है। जगदीशपुर निवासी व सपा नेता अक्षय राजभर (28) अपनी एसयूवी कार से खालिसपुर से सिंधोरा की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी सहमलपुर के समीप बाइक से आए दो बदमाशों ने हाथ देकर रोका और कार रोकते हुए उनको लक्ष्य कर गोली मार दी। जो शीशे को छेदते हुए सीट में जा धंसी। जिससे सपा नेता बाल-बाल बच गए। उसके बाद सपा नेता अपनी कार लेकर सिंधोरा की तरफ भागे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सपा नेता से कई बार पूछताछ की। सीओ व इंस्पेक्टर ने कहा कि जांच अभी चल रही है। अभी कुछ नहीं कह सकते। वही सपा नेता अक्षय राजभर ने कहा कि संयोग से बच पाया। बदमाश हेलमेट पहने थे, पहचान नही पाया।
विज्ञापन