फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The message of equality of all religions given through Iftar

इफ्तार के जरिये दिया सर्व धर्म समभाव का संदेश

Mon, 02 May 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The message of equality of all religions given through Iftar
छावनी स्थित गिरजाघर के बिशप हाउस परिसर में अल्लाह हू अकबर, अल्लाह... की सदाएं गूंजी। अजान होने के बाद काशी के सभी धर्मगुरुओं और रोजेदारों ने एक ही दस्तरखान पर रोजा इफ्तार किया। इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार को बिशप हाउस में सजाए गए दस्तरखान पर ईसाई धर्मगुरु ने अपने हाथों से रोजेदारों के लिए थालियां परोसीं। अजान होने के बाद रोजेदारों के साथ सभी ने रोजा इफ्तार किया। रोजेदारों ने खजूर, शर्बत, इमरती, चने की घुघुनी, फलों आदि से इफ्तारी की। मगरिब की नमाज अदा कर अल्लाह से देश के अमन ओ अमान के साथ ही गंगा जमुनी तहजीब की सलामती के लिए दुआ मांगी। इफ्तार में काशी धर्म प्रांत के बिशप फादर यूजीन जोसेफ, भाई धर्मवीर सिंह, फादर विजय शांति राज, फादर चंद्रकांत, फादर फिलिप डेनिस, हाजी फरमान हैदर, फादर मैथ्यू, डॉ. मोहम्मद आरिफ, मुनीजा खान, शाहिद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रमजान आपसी सद्भाव का महीना
उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के तत्वाधान में बड़ादेव स्थित कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वर्मा की अगुवाई में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रमजान माह हिंदू और मुसलमान के आपसी सद्भाव को प्रकट करता है। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद फहीम, हारुन अंसारी, शकील अहमद, जादूगर, गोपाल यादव, पंडित प्रकाश दुबे, कृपा वर्मा, खुर्शीद अहमद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed