फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The issue of opening coaching institutes raised in the Mahapanchayat

महापंचायत में उठा कोचिंग संस्थानों को खोलने का मुद्दा

Mon, 28 Jun 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The issue of opening coaching institutes raised in the Mahapanchayat
कोरोना काल में जिले में बंद चल रहे कोचिंग संस्थानों को खोलने का मुद्दा संचालकों ने रविवार को महापंचायत में प्रमुखता से उठाया। पूर्वांचल कोचिंग संघ की ओर से वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर बुलाई गई महापंचायत में संचालकों ने सरकार से कोविड प्रोटोकॉल के साथ कक्षा नौ से ऊपर तक की कोचिंग संस्थानों को खोलने का आदेश देने की मांग की है।
विज्ञापन

महापंचायत में संघ के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अब समाप्ति की ओर है। इसके बाद भी कोचिंग, स्कूल, कॉलेज खोलने के संदर्भ में सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन नहीं जारी की जा रही है। पिछले साल अक्तूबर में प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के बाद संस्थानों को खोलने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन इस बार मरीजों की संख्या में कमी के बाद भी सरकार की ओर से कोई निर्णय न आने से कोचिंग संचालन और इससे जुड़े शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

महापंचायत में संघ के सदस्यों ने कहा कि जब रेस्टोरेंट में एक साथ बैठकर 50-100 लोग भोजन कर सकते हैं, शॉपिंग मॉल में लोग जा सकते हैं, तो क्या सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छात्र पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। सरकार ने अगले दो-तीन दिनों के भीतर अगर कोई निर्णय नहीं लिया तो शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, प्रशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed