{"_id":"5fa525178ebc3e9c0031e2f2","slug":"the-groom-who-was-performing-the-wedding-ceremony-had-epileptic-seizures-the-bride-did-not-bid-farewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : विवाह की रस्म निभा रहे दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, दुल्हन की नहीं हुई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : विवाह की रस्म निभा रहे दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, दुल्हन की नहीं हुई विदाई
Fri, 06 Nov 2020 03:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 06 Nov 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वाराणसी के पनिहारी गांव में गुरुवार की रात आई बारात में विदाई के दौरान दूल्हा जब दही-गुड़ खाने बैठा तो उसे मिर्गी का दौरा आ गया। इससे घबराए लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हन की विदाई करने से इनकार कर दिया। अंततः मामला चौबेपुर थाना पहुंचा और दूल्हा पक्ष द्वारा दुल्हन पक्ष को शादी का खर्च देने की बात पर समझौता हुआ। यह घटना पनिहारी गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना अंतर्गत पनिहारी गांव में शिवपुर से बारात आई थी। धूमधाम से द्वारचार के बाद विवाह संपन्न हुआ। बारातियों ने भोजन के बाद नाच-गाने का आनंद भी लिया। शुक्रवार की सुबह दही-गुड़ खाने की रस्म के दौरान दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया।
विज्ञापन
इस पर लड़की पक्ष के लोग दुल्हन को विदा करने से इनकार कर दूल्हा और उसके परिजन को जबरन रोककर डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। सूचना पाकर पुलिस दोनों पक्षों को चौबेपुर थाने ले गई। थाने में दोनों पक्ष सुलह कर अपने-अपने घर चले गए। वहीं, इस बीच अगुआ खुद को फंसता देख शौच करने के बहाने भाग निकला।
विज्ञापन