फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The graph of corona is constantly increasing in these districts of Purvanchal, know how many people got infected today

पूर्वांचल के इन जिलों में लगातार बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, जानें आज कितने मिले संक्रमित

Mon, 20 Jul 2020 11:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Jul 2020 11:55 PM IST
सार

  • आजमगढ़ में सात कांस्टेबल समेत 13 संक्रमित
  • जौनपुर में कोरोना से 14वीं मौत, 63 नए मरीज मिले

विज्ञापन
The graph of corona is constantly increasing in these districts of Purvanchal, know how many people got infected today
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वांचल में कोरोना लगातार पांव पसारता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को भी पूर्वांचल के कई जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले में सात कांस्टेबल समेत 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सात कांस्टेबलों के पॉजिटिव आने के बाद से पुलिस लाइन में खलबली मची हुई है। इन सभी संदिग्धों की जांच एंटीजेन किट से की गई थी।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले में सोमवार को दो महिलाओं समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 313 हो गई। जबकि एक्टिव केस 84 हो गए। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को 436 लोगों को रिपोर्ट आई। इसमें 10 कोरोना पाजिटिव मिले। सोमवार को 23 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में सोमवार की देर शाम मरीजों के संपर्क में आए जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ समेत 28 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें नगर मे 19, जमानिया, मुहम्मदाबाद और बरेसर में दो-दो, कासिमाबाद, सैदपुर एवं शेरपुर गांव में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं।  जबकि 91 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 595 तक पहुंच गई है। इनमें से 369 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की 218 एवं आठ की मौत हो चुकी है। तीनों संक्रमितों को मेडिकल टीम ने उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया है।

मऊ जिले में सोमवार को कोरोना के 13 मरीज मिले। इसमें नौ मरीज नगर क्षेत्र, दो कोपागंज ब्लॉक तथा दो मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के रहने वाले हैं। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक से मिले दोनों मरीज सऊदी अरब से लौटे हैं। अब संक्रमितों की संख्या 316 हो गई। जबकि एक्टिव मरीज 129 हैं। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह बीएचयू से 67 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।

वहीं जौनपुर जिले में रविवार को 45 मरीजों के बाद सोमवार को 63 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। नए मरीजों में 27 मामले सिर्फ शाहगंज के हैं। पहले से भर्ती 26 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 975 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 258 हैं। मौत का आंकड़ा 14 हो गया है।

चंदौली जिले में सोमवार को 32 लोगों की रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आई। संक्रमितों में दस महिला और 22 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें 14 मरीज रेलवे विभाग से संबंधित है। इसके अतिरिक्त सोमवार को 13 मरीज डिस्चार्ज  भी किये गये। जनपद में कोविड के अब कुल 531 केस जिनमें एक्टीव केस की संख्या 314 है और 212 मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। मृतकों की संख्या 5 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed