फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The effect of sunlight in the day is less due to the winds, the cold also increases in the night

हवाओं से दिन में धूप का असर कम, रात में ठंड भी बढ़

Mon, 08 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The effect of sunlight in the day is less due to the winds, the cold also increases in the night
नवंबर माह की शुरुआत से ही जिले व आसपास के इलाकों में मौसम गुलाबी ठंड पड़ने लगी है। इसकी वजह पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी मानी जा रही है। आलम यह है कि नम पछुआ हवाओं से जहां दिन में धूप का असर कम हो गया है, जबकि रात में ठंड भी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ठंड की वजह से गर्म कपड़े लोगों ने निकाल लिए हैं, साथ ही सात में कंबल ओढ़कर ही ज्यादातर लोग सो रहे हैं। शनिवार को दोपहर में सड़कों से लेकर घाटों तक भी लोग हल्के गरम कपड़ों में ही नजर आए। रात में वाराणसी का तापमान दिन के मुकाबले 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 रहा वहीं रविवार को अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तो नवंबर की शुरुआत में ये स्थिति है, आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने के आसार है। इसके साथ ही ठंड भी इस बार अधिक दिन तक रह सकती है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कई हिस्सों पर खूब बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में और भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed