फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The dream of women's liberation will come true through economic upliftment.

Varanasi News: आर्थिक उत्थान से साकार होगा स्त्री मुक्ति का सपना

Tue, 13 Feb 2024 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
The dream of women's liberation will come true through economic upliftment.
बीएचयू सामाजिक विज्ञान संकाय में चलने वाले स्त्री अध्ययन एवं विकास केंद्र में पंद्रह दिवसीय अभिविन्यास पाठ्यक्रम का सोमवार को उद्घाटन हुआ। इस दौरान बाबा साहेब आंबेडकर एजूकेशन यूनिवर्सिटी कोलकाता में कुलपति प्रो. सोमा बंदोपाध्याय ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि स्त्रियों के आर्थिक उत्थान से ही स्त्री मुक्ति का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

प्रो. सोमा ने स्त्रियों के आर्थिक स्वतंत्रता के दिशा में विद्यासागर के प्रयासों को रेखांकित किया। कवि प्रो. अरुण कमल ने कहा कि स्त्री विमर्श प्रत्यक्ष रूप से नैतिकता से जुड़ा प्रश्न है। वर्तमान में भी महिलाओं के निजता का हनन एक बड़ी समस्या है। बीएचयू के वित्ताधिकारी डाॅ. अभय कुमार ठाकुर ने कहा कि भारतीय समाज में स्त्री की यात्रा को समझने के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने की जरूरत है। प्रो. बिंदा परांजपे ने कहा कि स्त्री विमर्श न केवल नए मुद्दों व समस्याओं को सामने लाती है बल्कि चीजों को देखने का नया दृष्टिकोण देती है। इस मौके पर प्रो. आशीष त्रिपाठी, डॉ. प्रियंका सोनकर, प्रो. मीनाक्षी झा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed