{"_id":"64a6749c4e652ed52f0e61c7","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-who-drowned-while-taking-a-bath-in-the-ganges-was-found-late-at-night-went-with-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: देर रात गंगा में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद, रात दस बजे दोस्तों के साथ गया और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: देर रात गंगा में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद, रात दस बजे दोस्तों के साथ गया और फिर...
Thu, 06 Jul 2023 01:30 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:30 PM IST
सार
बुधवार रात गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे विष्णु यादव का उतराया शव मिला। मौके पहुंची पुलिस व एनडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद गांव में गंगा नदी के किनारे गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात युवक विष्णु यादव नहाने के दौरान गंगा में डूब गया था।
विज्ञापन
देर रात गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे विष्णु यादव का उतराया शव मिला। मौके पहुंची पुलिस व एनडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मालूम हो कि गाय घाट क्षेत्र में रॉयल इनफील्ड के शोरूम में काम करने वाले विष्णु अपने तीन अन्य दोस्त हर्ष वर्मा, जयदीप साहनी व संटू के साथ देर रात लगभग दस बजे गाय घाट से गंगा पार रेत पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit: काशी से मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, पूर्वांचल से पश्चिम तक बहेगी चुनावी हवा
विज्ञापन
दोस्तों के मना करने के बावजूद विष्णु गंगा में नहाने लगा। कुछ देर बाद विष्णु स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। नाविक दोस्त जयदीप ने गंगा में उसको खोजने का प्रयास किया लेकिन विष्णु नही मिला। सूचना पर गंगा किनारे पहुंचे परिजन व पुलिस ने अन्य गोताखोरों की मदद से विष्णु को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
गुरुवार सुबह घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर सुजाबाद क्षेत्र में गंगा किनारे विष्णु का शव उतराया मिला। विष्णु की वर्ष 2020 में दानगंज निवासी रिंकी यादव के साथ शादी हुई थी। विष्णु को एक वर्षीय पुत्र रुद्र है। विष्णु चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। पिता बोडी यादव व मां गुड्डन देवी का रो रोकर बुरा हाल था।