फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The Commissionerate Police has formed a three-tier cordon to reduce crimes against women.

Varanasi News: महिला अपराध में कमी लाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने बनाया त्रिस्तरीय घेरा

Thu, 29 Jan 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The Commissionerate Police has formed a three-tier cordon to reduce crimes against women.
कमिश्नरेट पुलिस की त्रिस्तरीय कार्ययोजना से अपराधियों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

2025 में महिला अपराधों में 74 प्रतिशत तक की आई कमी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महिला अपराध की रोकथाम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने त्रिस्तरीय घेरा बनाया है। महिला सशक्तीकरण के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली की बदौलत महिला संबंधी अपराध में कमी आई है। 2025 में महिला अपराध में 74 प्रतिशत तक की कमी आई है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की त्रिस्तरीय कार्ययोजना से अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है और अपराध में कमी आ रही है। अपर महिला उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की रणनीति के तहत त्रिस्तरीय घेरा में तीन बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। न्यायालय में प्रभावी पैरवी, कन्विक्शन और व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हो। हर छोटी-बड़ी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत न्यायालय में मुकदमों की सतत पैरवी की गई। लगातार सजा में वृद्धि हुई, अब दोषियों को लगातार कठोर दंड मिल रहा है। 59 प्रतिशत प्रकरणों और 84 प्रतिशत दोषियों की सजा में वृद्धि हुई है।
महिला अपराध- 2016 की तुलना में 2025 में 74 प्रतिशत तक की कमी
दुष्कर्म जैसे मामलों में वर्ष 2016 में 105, वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर मात्र 27 रह गई - 74 प्रतिशत की कमी
छेड़खानी मामले में वर्ष 2016 में 251, वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 113 हो गईं, 55 प्रतिशत की कमी
महिला हत्या- 2016 में 12, वर्ष 2025 में घटकर महज 5 हुई -60 प्रतिशत की कमी
पॉक्सो एक्ट- 2016 में 259 घटनाओं के मुकाबले 2025 में 124 मामले दर्ज हुए- 52 प्रतिशत की कमी
वर्ष 2020-21 में 69 प्रकरणों में 86 आरोपियों को सजा हुई
वर्ष 2024-25 में 110 प्रकरणों में 158 आरोपियों को सजा हुई
सजा के आंकड़े 2021 से 2025 तक
343 प्रकरणों में 450 अपराधियों को सजा
1 दोषी को मृत्युदंड
52 को आजीवन कारावास
146 को 10 वर्ष से अधिक की सजा
161 से अधिक दोषियों को 10 वर्ष तक का कारावास
2025 में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में मृत्युदंड और 60 हजार के अर्थदंड की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article