{"_id":"61a63ee7ed9249650672a33b","slug":"the-body-of-a-teenager-missing-for-three-days-was-found-hanging-from-a-dharna-in-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: तीन दिन से लापता किशोरी का कच्चे मकान में धरन से लटकता मिला शव, परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: तीन दिन से लापता किशोरी का कच्चे मकान में धरन से लटकता मिला शव, परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा
Tue, 30 Nov 2021 08:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 30 Nov 2021 08:40 PM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अौर आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
hang
विस्तार
वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के कमौली गांव में सोमवार को एक किशोरी का कच्चे मकान में धरन से रस्सी के सहारे शव लटकता मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कमौली गांव निवासी स्व. विजय सिंह की 15 वर्षीय बेटी निशा पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी।
विज्ञापन
रविवार को परिजनों ने चौबेपुर थाने में गांव के ही जनार्दन यादव नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार की दोपहर जब भोजन पकाने के लिए घर की महिलाएं गोहरा (उपली) लेने पहुंचीं तो वहां निशा का शव रस्सी के सहारे कच्चे मकान के धरन से लटकता दिखा।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने इसकी सूचना चांदपुर चौकी इंचार्ज को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। किशोरी आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन