{"_id":"6a31a9c4103d7c49a4043fda","slug":"the-attackers-arrived-on-a-tvs-radeon-bike-500-cameras-were-scanned-varanasi-news-c-20-vns1056-1432486-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर संचालक हत्याकांड: टीवीएस की रेडियन बाइक से आए थे हमलावर, 500 कैमरे खंगाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल स्टोर संचालक हत्याकांड: टीवीएस की रेडियन बाइक से आए थे हमलावर, 500 कैमरे खंगाले गए
Wed, 17 Jun 2026 09:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:41 AM IST
सार
जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र पटेल की हत्या के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसमें दिख रहा है कि टीवीएस की रेडियन बाइक से पहुंचे शूटरों ने गोली मारी थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कमिश्नकेट के रोहनिया के अवलेशपुर सौरभ विहार कॉलोनी में जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र पटेल (42) की हत्या में पुलिस की नौ टीमें काम कर रही हैं। अब तक 500 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज में दिख रहा है कि टीवीएस की रेडियन बाइक से पहुंचे शूटरों ने गोली मारी थी। काफी कम रेडियन बाइक की बिक्री हुई है।
पुलिस की टीमें टीवीएस के सभी डीलरों से बात कर रही है। रेडियन बाइक खरीदने वालों का डेटा जुटा रही है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि हाल के दिनों में रेडियन बाइक कहां से चोरी हुई है। आशंका है कि चोरी की बाइक से ही हमलावर आए थे।
इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ मंदिर: वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली कर रहा था युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नगायच के नेतृत्व में रोहनिया पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की टीमें सीसी कैमरों के जरिए शूटरों की तलाश में है। हत्या की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। घायलावस्था में जितेंद्र ने भी पुलिस को बयान दिया था कि उससे किसी की रंजिश नहीं थी। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि घटना की तफ्तीश में आसपास जिलों में भी पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।