फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The affected farmers of Transport Nagar made a strategy for the movement

Varanasi News: ट्रांसपोर्ट नगर के प्रभावित किसानों ने आंदोलन की बनाई रणनीति

Fri, 09 Jun 2023 09:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
The affected farmers of Transport Nagar made a strategy for the movement
पांच चरणों में जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक को घेरने की योजना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानों ने आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है। पांच चरणों में होने वाले आंदोलन में जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक को घेरने की योजना बनाई गई। आंदोलन के आठवें दिन जमीन अधिग्रहण के नाम पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बैरवन में किसान संघर्ष समिति ने धरना दिया। वीडीए के रवैये से नाराज किसानोंं ने धरना स्थल पर किसान पंचायत का आयोजन किया।


पंचायत की अध्यक्षता कर रहे समिति के मुख्य संरक्षक विनय शंकर राय मुन्ना ने कहा कि पहले चरण में शनिवार से एक सप्ताह तक जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से पांच सूत्रीय मांग के लिए समर्थन पत्र लिखवाएंगे। ग्रामवासियों एवं किसानों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। संचालन कर रहे गगन प्रकाश यादव ने कहा कि दूसरे चरण में किसान न्याय रथ निकाला जाएगा। इसमें लाठीचार्ज का वीडियो गांवोंं में दिखाया जाएगा। तीसरे चरण में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियोंं की नो इंट्री का बोर्ड गांवों में लगाया जाएगा। प्रभावित चारों गांव के राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी त्यागपत्र देंगे। चौथे चरण में किसान रैली, किसान सम्मेलन होगा। पांचवें चरण में करो मरो के संकल्प के साथ घेरा डालो डेरा डालो का कार्यक्रम होगा। सभी लोग अपने घरों में ताला बंद करके अनशन करेंगे। आंदोलन को सुचारू रूप से चलाने के लिए संरक्षक मंडल, मार्गदर्शक मंडल, महिला मोर्चा, निगरानी समिति, विधिक समिति, संचालन समिति का गठन हुआ। पंचायत में संजीव सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल, अमलेश पटेल, सुरेश बहादुर, दिलीप पटेल, अमरनाथ राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed