फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tent City Varanasi Tourists will be able to stay one and half months before till rain

Tent City Varanasi: टेंट सिटी में डेढ़ महीने और ठहर सकेंगे पर्यटक, गंगा का जलस्तर बढ़ते ही सामान हटाए जाएंगे

Mon, 01 May 2023 10:36 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 10:36 AM IST
सार

वाराणसी में इस बार जनवरी में गंगा पार रेत पर टेंट सिटी बसाई गई थी। इसके जून के पहले सप्ताह तक संचालन की उम्मीद है। इसे जून के पहले सप्ताह तक हटाने की योजना है। 

विज्ञापन
Tent City Varanasi Tourists will be able to stay one and half months before till rain
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा उस पर रेती पर बसी टेंट सिटी में सैलानी अभी डेढ़ महीने तक और रुक सकेंगे। इसे जून के पहले सप्ताह तक हटाने की योजना है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही एक समिति गठित की जाएगी, जो कि मई के अंतिम सप्ताह में पहाड़ों पर होने वाली बारिश पर निगाह रखेगी। समिति की रिपोर्ट पर टेंट सिटी से सामान समेटने का सिलसिला शुरू होगा। हालांकि, आगामी सितंबर से फिर टेंट सिटी बसाने की तैयारी है।

विज्ञापन


गंगा का जलस्तर जैसे ही बढ़ेगा, वैसे बिजली निगम तार हटाएगा। नगर निगम सफाई की व्यवस्थ सुनिश्चित करेगा। सभी विभाग अपने संसाधन को सुरक्षित करने के लिए योजना के अनुसार काम करेंगे। दरअसल, बारिश व गंगा का जलस्तर बढ़ने से पहले टेंट सिटी बसाने वाली दोनों कंपनियों ने अपने संसाधनों को सुरक्षित करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

पांच साल तक टेंट सिटी बसाने की जिम्मेदारी

इन कंपनियों को विकास प्राधिकरण ने पांच साल तक टेंट सिटी बसाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार जनवरी में टेंट सिटी बसाई गई थी। इसके जून के पहले सप्ताह तक संचालन की उम्मीद है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि 10 जून के बाद टेंट सिटी से सामान हटाने की तैयारी है। पहाड़ों पर होने वाली बारिश को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गाजीपुर जेल में बैरक नंबर 10 फिर बना अंसारी बंधु का ठिकाना, ऐसे बीती कैद में अफजाल की पूरी रात

टेंट सिटी के पास कचरे का ढेर होने का दावा

Tent City Varanasi Tourists will be able to stay one and half months before till rain
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला

दुनिया भर के पर्यटकों को लुभाने वाली मोक्षदायिनी गंगा किनारे बसी टेंट सिटी को देखने के लिए अधिवक्ताओं का एक दल रविवार को वाराणसी पहुंचा। उनका दावा है कि टेंट सिटी के पास कचरे का ढेर पड़ा है। इसे बसाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय और नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा व प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है।

पांच सदस्यीय दल के साथ आए एडवोकेट विजय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टेंट सिटी सात एकड़ में बसी है। इसके लिए अहमदाबाद की कंपनी से करार हुआ है। निरीक्षण में कमियां मिली हैं। इसके फोटोग्राफ लिए गए हैं। पूरी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। मामले की सुनवाई दो मई को हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed